
Chetan Gurung
देहरादून: नए नवेले छोटे नौकरशाहों की पलटन के लिए UKPSC के जरिये चुने गए 36 नायब तहसीलदारों (NT) के चेहरे पर आज तब चमक और खिलखिलाहट बिखरी नजर आई जब खुद सरकार के मुखिया CM पुष्कर सिंह धामी ने उनको अपने आवास पर अपने हाथों Joining Letter सौंपा। मुख्यमंत्री ने Selected NTs में 13 महिलाओं के भी शामिल होने पर खुशी जताते हुए कहा की वे नौकरी की तैयारी कर रहीं प्रदेश की अन्य बेटियों के लिए भी प्रेरणास्रोत साबित होंगी। उन्होंने NTs से अपेक्षा की कि वे बिना प्रलोभन,स्वार्थ,दबाव और सिफ़ारिश के असर में आए ईमानदारी के साथ अपना फर्ज निभाएंगे।




उन्होंने कहा कि नायब तहसीलदार राजस्व प्रशासन की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उनके कार्यों का सीधा संबंध आमजन की भूमि, आजीविका और अधिकारों से है। नामांतरण, पैमाइश, सीमांकन एवं राजस्व अभिलेखों से जुड़े मामलों को वे भी देखते हैं। उनको पूरी सावधानी, संवेदनशीलता और समयबद्धता के साथ निस्तारित करना नए NTs की Duty है। उनको याद रखना होगा की एक किसान के लिए उसकी भूमि परिवार की आजीविका और बच्चों के भविष्य का आधार होती है।
PSD ने कहा कि तहसील में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की समस्याओं को धैर्यपूर्वक सुनना चाहिए। आवश्यक दस्तावेजों एवं निर्धारित प्रक्रिया के संबंध में स्पष्ट जानकारी उपलब्ध कराना चाहिए। लोगों को अनावश्यक रूप से तहसीलों के चक्कर न लगाने पड़े,इस पर ध्यान देना होगा। पर्वतीय क्षेत्रों में दूरस्थ गांवों से आने वाले लोगों, विशेषकर बुजुर्गों एवं दिव्यांगजनों की समस्याओं के समाधान पर विशेष ध्यान दिया जाए।
CM पुष्कर ने कहा कि उत्तराखण्ड की भौगोलिक परिस्थितियों के दृष्टिगत आपदा के समय राजस्व अधिकारियों की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो जाती है। आपदा से हुई क्षति का सही एवं समयबद्ध आकलन सुनिश्चित करना आवश्यक है। प्रभावित परिवारों तक नियमानुसार राहत शीघ्र पहुंच सके,इसके लिए ये जरूरी है। प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार के प्रति Zero Tolerance की नीति पर कार्य कर रही है। अधिकारी अपने सेवाकाल में किसी भी प्रकार के दबाव, सिफारिश अथवा प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना नियमों, कानून और तथ्यों के आधार पर निर्णय लें।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का मूल मंत्र ‘सरलीकरण, समाधान, निस्तारण और संतुष्टिकरण’ है। इस मंत्र को अपनी कार्यशैली में शामिल करें। प्रदेश में भर्ती परीक्षाओं को पारदर्शी बनाने और युवाओं की मेहनत एवं भविष्य की रक्षा के लिए राज्य सरकार ने सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया है। पिछले 5 साल में 36 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गई हैं।
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने नवनियुक्त नायब तहसीलदारों से अपेक्षा की कि वे राजस्व प्रशासन के माध्यम से आमजन को अधिक से अधिक लाभ पहुँचाने की सोच के साथ काम करेंगे। उन लोगों के प्रति अधिकारियों की विशेष जिम्मेदारी है, जिनकी पहुंच केवल तहसील स्तर तक ही है। इस अवसर पर सचिव राजस्व SN पाण्डेय, सचिव एवं आयुक्त राजस्व परिषद रंजना राजगुरु मौजूद थे।



