अंतरराष्ट्रीयउत्तराखंडदेशपर्यटनराष्ट्रीय

CM पुष्कर ने प्रवासियों को दिया सम्मान Dinner: कहा,`उत्तराखंड के विकास में प्रवासी निभा सकते हैं अहम भूमिका’:प्रस्तुतियों में दिखी देवभूमि की संस्कृति

Chetan Gurung

CM पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को CM House में प्रवासी उत्तराखण्डियों के सम्मान में Dinner आयोजित कर उनके साथ राज्य के विकास और योजनाओं तथा उनकी सोच-इच्छाओं पर गहन मंथन किया।  उनके साथ पत्नी गीता धामी भी आगवानी कर रही थीं। दोनों के साथ मेहमानों ने खूब Selfie अपने Mobile फोन में कैद की। कलाकारों और NRUK ने PSD को पगड़ी भी पहना के सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य से बाहर रहने वाली नई पीढ़ी को भी अपनी भाषा, बोली, लोकगीतों, लोकनृत्यों और परंपराओं से परिचित कराना आवश्यक है। प्रवासी उत्तराखण्डी अपनी अगली पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने के साथ ही देवभूमि की विशिष्ट पहचान को देश-दुनिया में आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

PSD ने कहा कि PM नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखण्ड को विकसित राज्य बनाने के लिए सरकार निरंतर प्रयास कर रही है। इस लक्ष्य की प्राप्ति में प्रवासी उत्तराखण्डियों की प्रतिभा, अनुभव, विशेषज्ञता, निवेश और नवाचार अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। सरकार चाहती है कि प्रवासी उत्तराखण्डी प्रदेश के विकास में सक्रिय भागीदार बनें। अपने ज्ञान एवं अनुभव का लाभ राज्य के युवाओं, उद्यमियों तथा स्थानीय समुदायों तक पहुंचाएं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अपने पैतृक गांवों से जुड़े रहना और उनके विकास में योगदान देना अपनी मातृभूमि के प्रति जिम्मेदारी निभाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। इस अवसर पर उत्तराखण्ड की समृद्ध लोकसंस्कृति, परंपराओं और आध्यात्मिक विरासत पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया। मां नंदा देवी की धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्ता तथा उत्तराखण्ड की विशिष्ट परंपरा से जुड़े नंदा राजजात पर आधारित प्रस्तुति ने सभी को भावविभोर कर दिया।

मंत्री सतपाल महाराज, भरत सिंह चौधरी, दिल्ली विधानसभा के उपाध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट, विधायक किशोर उपाध्याय, प्रसार भारती के अध्यक्ष प्रसून जोशी, भारत सरकार के सचिव सुधांश पंत, फिल्म कलाकार हिमानी शिवपुरी, चित्रांशी रावत, मुख्य सचिव आनंद वर्द्धन , प्रमुख सचिव रमेश कुमार सुधांशु, DGP दीपम सेठ भी Dinner में मौजूद रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button