अंतरराष्ट्रीयउत्तराखंडदेशयूथराष्ट्रीय

उद्यमी-निवेशकों के लिए उत्तराखंड में Positive माहौल:लाभ उठाएँ-विकास की राह में सहभागी बनें:नियामक के बजाए सहभागी बनना चाहती सरकार-CM पुष्कर

Chetan Gurung

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज हरिद्वार में आयोजित 7वें CII (उत्तराखण्ड इंडस्ट्रियल समिट एंड एक्सपो-2026) में कहा कि हाल के सालों में हरिद्वार आध्यात्मिक नगरी संग उत्तराखण्ड के प्रमुख औद्योगिक विकास केंद्र बनकर उभरा है। किसी भी राज्य की आर्थिक प्रगति में उद्यमियों, व्यापारियों और निवेशकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उद्यमियों और निवेशकों को चाहिए कि वे उत्तराखंड के अनुकूल वातावरण का लाभ उठा के राज्य और अपने विकास की राह में तेजी से आगे बढ़ें।

उन्होंने कहा की उद्योगों की स्थापना से रोजगार के नए अवसर पैदा होते हैं.नई तकनीक और नवाचार को बढ़ावा मिलता है। स्थानीय अर्थव्यवस्था मजबूत होती है। राज्य सरकार का प्रयास है कि उत्तराखण्ड में उद्योगों के लिए सुरक्षित, पारदर्शी और सरल व्यवस्था उपलब्ध हो। सरकार बजाए नियामक के सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभाना चाहती है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखण्ड को विकसित, आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सशक्त राज्य बनाने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं।

पुष्कर ने कहा की सड़क, रेल और हवाई कनेक्टिविटी के विस्तार से राज्य में औद्योगिक एवं व्यावसायिक गतिविधियों के लिए अनुकूल वातावरण बना है। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना, चारधाम सड़क परियोजना और लगातार बेहतर हो रही कनेक्टिविटी से लॉजिस्टिक्स सुविधाओं में भी सुधार हो रहा है। राज्य सरकार की उद्योग अनुकूल नीतियों के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं।

PSD ने कहा की पिछले कुछ वर्षों में प्रदेश में 29 हजार से अधिक नई MSME Units स्थापित हुई हैं। इनके जरिये लगभग 1.27 लाख युवाओं को रोजगार मिला है। निवेशकों और उद्यमियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए ‘निवेश मित्र’ की व्यवस्था की गई है। Single Window System को मजबूत करते हुए 26 प्रमुख विभागों की 206 से अधिक सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध कराई जा रही हैं। राज्य का युवा अब दूसरों को रोजगार देने वाला बने, इस उद्देश्य से स्टार्ट अप और नवाचार को विशेष रूप से प्रोत्साहित किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा की उत्तराखण्ड स्टार्ट अप नीति लागू करने के साथ स्टार्ट अप्स को वित्तीय सहयोग उपलब्ध कराने के लिए 200 करोड़ रुपए के वेंचर फंड की व्यवस्था की गई है। ऊधमसिंह नगर के खुरपिया में लगभग 1,002 एकड़ क्षेत्र में इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर विकसित किया जा रहा है। औद्योगिक विकास को केवल मैदानी क्षेत्रों तक सीमित नहीं रखा जा रहा है। चमोली, पौड़ी और अल्मोड़ा में छोटे उद्योगों को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष औद्योगिक पार्कों को विकसित करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि छोटे उद्यमियों को आधुनिक औद्योगिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए हरिद्वार में फ्लैटेड फैक्ट्री विकसित की जा रही है। भविष्य में सेलाकुई और पंतनगर में भी इस प्रकार की सुविधाएं विकसित करने की योजना है। राज्य के पारंपरिक उत्पादों, हस्तशिल्प और स्थानीय उद्यमों को बड़े बाजार से जोड़ने पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। ‘एक जनपद, दो उत्पाद’ जैसी योजनाओं के माध्यम से स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने का प्रयास किया जा रहा है।

पुष्कर ने कहा कि फार्मा, हर्बल, आयुष, इंजीनियरिंग और ऑटो-कंपोनेंट जैसे क्षेत्रों में भी उत्तराखण्ड तेजी से आगे बढ़ रहा है। राज्य की उद्योग अनुकूल नीतियों को राष्ट्रीय स्तर पर भी मान्यता मिली है। बिजनेस रिफॉर्म एक्शन प्लान में उत्तराखण्ड को ‘टॉप अचीवर्स’ श्रेणी में स्थान मिला है। एक्सपोर्ट प्रिपेयर्डनेस इंडेक्स-2024 में उत्तराखण्ड ने अपनी श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उद्यमियों और निवेशकों को चाहिए कि वे उत्तराखण्ड में उपलब्ध संभावनाओं का लाभ उठाते हुए निवेश और रोजगार सृजन में भागीदार बनें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखण्ड को आध्यात्मिक शक्ति केंद्र के साथ आर्थिक रूप से भी सशक्त राज्य बनाने की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रही है। इसमें उद्योग जगत, व्यापारियों, निवेशकों और युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने औद्योगिक इकाई की प्रदर्शनी भी देखी। वह इससे पहले पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे पुलिस जवानों से मिले। जवानों का हालचाल जाना और प्रशिक्षण से संबंधित जानकारी ली।

मंत्री प्रदीप बत्रा,विधायक आदेश चौहान, पूर्व मंत्री स्वामी यतिस्वरानंद, अध्यक्ष (शिवालिक नगर) नगर पालिका राजीव शर्मा, अध्यक्ष (CII-उत्तराखण्ड) संजय अग्रवाल, वाइस चेयरमैन (CII-उत्तराखण्ड) सौरव दास, सचिव (उद्योग) विनय शंकर पांडे, DM मयूर दीक्षित, MD (SIIDCUL) सौरव गहवार, SSP नवनीत सिंह भुल्लर, निदेशक (CII) उत्तराखण्ड गौरव लांबा, चेयर पर्सन CII-उत्तराखण्ड सोनिया मौजूद रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button