उत्तराखंडदेशराष्ट्रीय

SIR पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं:होगी कार्रवाई-CEO पुरुषोत्तम:दोनों Commissioners को Field Visit करते रहने के निर्देश:राजनैतिक दलों-मीडिया संग नियमित संवाद की हिदायत:बैठक में DMs भी रहे मौजूद

Chetan Gurung

मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) डॉ. BVRC पुरुषोत्तम ने सोमवार को कुमांऊ-गढ़वाल के मंडल आयुक्तों सहित जदेहरादून, हरिद्वार, नैनीताल एवं ऊधमसिंह नगर के DMs संग video conference के दौरान  विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (SIR) पर कहा सभी दावे एवं आपत्तियों की नियमानुसार सुनवाई की जाए। किसी भी स्तर पर लापवाही सामने आने पर सम्बंधित अधिकारी पर कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि जनपद स्तर पर राजनैतिक दलों और Media के साथ नियमित संवाद करते रहें।

CEO ने सभी जनपदों के DEO से फार्म 6, फार्म 7 एवं फार्म 8 के निस्तारण सम्बंधी विस्तार पूर्वक जानकारी ली। जिन बूथों पर 4 प्रतिशत से अधिक परिवर्धन तथा 2 प्रतिशत से अधिक अपमार्जन की सम्भावना है, ऐसे बूथों का सम्बंधित ERO व्यक्तिगत निरीक्षण / समीक्षा करते हुए नियमानुसार कार्यवाही करेंगे.

डॉ पुरुषोत्तम ने आयुक्त (कुमांऊ) दीपक रावत एवं आयुक्त (गढ़वाल) आनंद स्वरुप के हाल में किए गए जनपद भ्रमण के बारे में फीडबैक लिया। इसके साथ ही दोनों आयुक्तों को निरंतर फील्ड विजिट कर करते रहने के निर्देश दिए। बैठक में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डा. विजय कुमार जोगदंडे, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रकाश चंद्र दुम्का, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास उपस्थित रहे।

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button