उत्तराखंडदेशपर्यटनराष्ट्रीय

Rope-Way Projects को पूरा करने की Deadline 9 नवंबर तय:CM पुष्कर ने समीक्षा के दौरान धीमी रफ्तार पर जताई नाराजगी:15 दिनों के भीतर CS को Progress Report देने की हिदायत

Chetan Gurung

राजी में निर्माणाधीन Rope-Way Projects की रफ्तार को नाकाफी करार देते हुए आज CM पुष्कर सिंह धामी आला अफसरों की बैठक में न सिर्फ नाराज हुए बल्कि इसमें तेजी लाते हुए राज्य स्थापना दिवस (9 नवम्बर) तक तकरीबन पूरा करने की सख्त ताकीद भी की। कार्यदायी संस्थाओं को 15 दिन के भीतर मुख्य सचिव को प्रगति रिपोर्ट मुहैया कराने के निर्देश दिए। उन्होंने चेताया कि वह जल्द ही इन परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे।

उन्होंने संबंधित DMs को निर्देश दिए कि वे अपने जनपदों में प्रस्तावित एवं निर्माणाधीन रोपवे परियोजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग करें। कार्यदायी संस्थाओं के साथ लगातार संपर्क और समन्वय बनाए रखें। भूमि, वन भूमि हस्तांतरण, विभागीय स्वीकृतियों अथवा अन्य स्तर पर जो भी समस्याएं आ रही हैं, उनके समाधान के लिए संबंधित विभाग और कार्यदायी संस्थाएं आपसी समन्वय से त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए रोप-वे कनेक्टिविटी अत्यंत महत्वपूर्ण है। इससे धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों तक आवागमन सुगम होने के साथ सड़क मार्गों पर यातायात का दबाव कम करने में भी मदद मिलेगी। पर्यटन गतिविधियों के विस्तार के साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार और स्वरोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

बैठक में राष्ट्रीय राजमार्ग लॉजिस्टिक्स मैनेजमेंट लिमिटेड (NHLML), उत्तराखण्ड मेट्रो रेल, शहरी अवस्थापना एवं भवन निर्माण निगम (UKMRC) तथा पर्यटन विभाग से संबंधित रोप-वे परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। प्रथम चरण में NHLML की 11 तथा द्वितीय चरण में 6 प्रस्तावित रोप-वे परियोजनाओं के साथ UKMRC से संबंधित परियोजनाओं की स्थिति पर भी चर्चा की गई। केदारनाथ और हेमकुंट साहिब रोप-वे परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश दिए। केदारनाथ रोप-वे परियोजना की लंबाई 12.90 किमी तथा हेमकुंट साहिब रोप-वे परियोजना की लंबाई 12.40 किमी है।

मुख्यमंत्री ने नैनीताल रोप-वे परियोजना से संबंधित कार्यवाही में धीमी रफ्तार पर नाखुशी जताई। देहरादून-मसूरी रोपवे परियोजना में भी तेजी लाने के निर्देश दिए। यमुनोत्री, पूर्णागिरि और कुंजापुरी,हरिद्वार में प्रस्तावित इंटीग्रेटेड रोप-वे परियोजना तथा त्रिवेणी घाट-नीलकंठ रोपवे से संबंधित प्रस्तावों पर भी चर्चा की गई। अवस्थापना अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष विश्वास डाबर, प्रमुख सचिव R मीनाक्षी सुंदरम, सचिव डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय, धीराज गर्ब्याल बैठक में उपस्थित थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button