अंतरराष्ट्रीयअंतरराष्ट्रीयउत्तराखंडदेशयूथराष्ट्रीयशिक्षा

उत्तराखंड में Smart City पर्यावरण के अनुकूल हों-Experts in International Conclave

Chetan Gurung

दुनिया के 18 देशों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में Graphic Era डीम्ड विवि में भविष्य के Smart City पर आयोजित International Conclave के पहले दिन राय उभर के आई कि उत्तराखंड में Smart City का विकास पर्यावरण के अनुकूल होना चाहिए। Conclave में मंथन के दौरान Experts स्मार्ट सिटी की जरूरत, कार्य योजनाओं, सावधानियां और संभावनाओं पर विमर्श कर रहे।

मुख्य अतिथि  भारत में इक्वाडोर दूतावास के उप प्रमुख हेनरी लारेआ ने कहा कि स्मार्ट शहरों के विकास के लिए दुनिया के अलग-अलग देशों के अनुभवों से सीखना जरूरी है। हर शहर को अपनी जरूरतों के अनुसार समाधान विकसित करने होंगे। उन्होंने इक्वाडोर के क्विटो में मेट्रो और एकीकृत सार्वजनिक परिवहन, ग्वायाकिल में शहरी विकास व डिजिटल बदलाव तथा कुएनका में साइकिल और इलेक्ट्रिक परिवहन के प्रयासों का उल्लेख किया।

उन्होंने कहा कि शहरों के बीच अंतर्राष्ट्रीय सहयोग से सफल प्रयोगों को स्थानीय जरूरतों के अनुसार अपनाया जा सकता है। कुलपति डॉ. नरपिन्दर सिंह ने कहा कि भविष्य के शहर केवल तकनीक से नहीं, बल्कि सुरक्षित, स्वच्छ, टिकाऊ और समावेशी विकास से स्मार्ट बनेंगे। उन्होंने कहा कि AI और Digital तकनीक से यातायात, जल, आपदा प्रबंधन व नागरिक सुविधाएं बेहतर की जा सकती हैं। उत्तराखंड में पर्यावरण के अनुकूल स्मार्ट सिटी मॉडल जरूरी हैं।

मलेशिया के प्रतिनिधि थावा कुमार ने कहा कि स्मार्ट सिटी केवल तकनीक और बुनियादी ढांचे से नहीं बनती, बल्कि लोगों की सोच, भागीदारी और सही तकनीक के उपयोग से विकसित होती है। उन्होंने मलेशिया के अनुभव साझा करते हुए पुनर्चक्रण और पर्यावरण संरक्षण को महत्वपूर्ण बताया। दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में स्मार्ट सिटी डेवलपमेंट, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सुरक्षा, डिजिटल सेवाओं, स्मार्ट परिवहन, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और टिकाऊ शहरी विकास जैसे विषयों पर चर्चा की जाएगी।

सम्मेलन में इक्वाडोर, ऑस्ट्रेलिया, मलेशिया, अमेरिका, सिंगापुर, माल्टा,जॉर्जिया, आयरलैंड भी भाग ले रहे हैं। Seminar का आयोजन ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ़ मैनेजमेंट ने किया। कार्यक्रम में प्रो वीसी डॉ. संतोष S सर्राफ, कुलसचिव डॉ नरेश कुमार शर्मा, डॉ. S वेंकट भी शामिल हुए।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button