Big Initiative::Olympic-2036 में उत्तराखंड के खिलाड़ी भी डंका बजा सके,इसके लिए पुष्कर सरकार ने कसी कमर:CS आनंदबर्द्धन की हिदायत,`अभी से Talent Hunt कर आधुनिक Training शुरू करें:राज्य के खिलाड़ियों के अच्छे प्रदर्शन की संभावना वाले खेल विशेष पर ध्यान दिया जाए’
Talent Hunt आयोजित करें:150 Talents को चुन कर उन पर कार्य शुरू करें

Chetan Gurung
Olympic-2036 में उत्तराखंड के खिलाड़ी भी देश के लिए शानदार पदक विजयी प्रदर्शन कर सके, इसके लिए पुष्कर सरकार ने कदम उठाने शुरू कर दिए। आज सचिवालय में नौकरशाही के Boss CS आनन्दबर्द्धन ने राज्य से पदक जीत सकने की क्षमता रखने वाले प्रतिभावान खिलाड़ियों को तैयार करने के मकसद से शासन के प्रमुख अफसरों और खेल विभाग के विशेष प्रमुख सचिव अमित सिन्हा संग अहम बैठक में कहा कि प्रदेश की खेल विशेष में क्षमता और भौगोलिक परिस्थितियों के मुताबिक खिलाड़ियों को अभी से व्यवस्थित एवं वैज्ञानिक प्रशिक्षण उपलब्ध कराए जाने चाहिए। Talent Hunt आयोजित कर प्रतिभाओं को Identify कर उनको आधुनिक प्रशिक्षण दिया जाए।

खेलों पर PM नरेंद्र मोदी और CM पुष्कर सिंह धामी का खास ज़ोर रहता है। खेल मंत्री रेखा आर्य तो हाल ही में ओलिम्पिक 2036 की मेजबानी भारत को दिलाने के संकल्प के साथ काँवड़ उठा के हरिद्वार से ऋषिकेश तक पैदल चली थीं। खेलों से सकारात्मक प्रचार और युवाओं-लोगों में उत्साह पनपता है। CS ने कहा कि ऐसे खेलों को प्राथमिकता दी जाए, जिनमें प्रदेश के खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। इसके लिए विभाग स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित कर Mission Mode में कार्य करें। प्रतिभाओं की पहचान के लिए Talent Hunt कार्यक्रम व्यापक स्तर पर आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चयनित खेलों में प्रतिभावान खिलाड़ियों की पहचान कर उनके लिए विशेष प्रावधान किए जा सकते हैं। खिलाड़ियों के चयन के लिए ठोस और वैज्ञानिक प्रणाली विकसित की जाए।
मुख्य सचिव ने कहा कि प्रतिभा का चयन पारदर्शी एवं वैज्ञानिक मानकों के आधार पर सुनिश्चित हो। प्रारंभिक चरण में 100 से 150 प्रतिभावान बच्चों को चिह्नित कर उनके प्रशिक्षण की प्रक्रिया तत्काल शुरू की जाए। इन बच्चों के लिए प्रो-एक्टिव होकर प्रशिक्षण, कोचिंग, फिटनेस और अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। स्कूल स्तर से ही खेल प्रतिभाओं की पहचान और उन्हें तैयार करें। School Education System में खेलों को और प्रभावी ढंग से शामिल किया जाए।
AB ने कहा कि स्कूलों में कार्यरत PTI की ज़िम्मेदारी इस बाबत बढ़ाई जाए कि वे प्रतिभाओं को तलाश कर उनको निखारें। अच्छे खिलाड़ियों को अच्छे प्रशिक्षण संस्थानों में प्रशिक्षण दिलाकर भविष्य के लिए प्रशिक्षित प्रशिक्षक के तौर पर तैयार किया जाए। इससे प्रदेश में आने वाले समय में Quality Coach की उपलब्धता सुनिश्चित हो सकेगी।
उन्होंने निर्देश दिए कि बच्चों के चयन, उनके लिए प्रशिक्षक की उपलब्धता और प्रशिक्षण शुरू करने की Timeline अभी से निर्धारित की जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक चरण के लिए स्पष्ट लक्ष्य एवं समय सीमा तय करते हुए इसकी नियमित मॉनिटरिंग की जाए। सचिव (CM-Home) शैलेश बगौली, डॉ. रणवीर सिंह चौहान (Finance-पेयजल),निदेशक (खेल) दीप्ति सिंह एवं अपर सचिव नमामि बंसल भी बैठक में उपस्थित थे।



