उत्तराखंडदेशपर्यटनराष्ट्रीय

CM का डंडा पड़ा तो12 घंटे के भीतर कमाल!!प्रेमनगर नंदा की चौकी पुल की एप्रोच रोड सुबह ध्वस्त-शाम तक दुरुस्त-Traffic चालू:जांच बैठी:बोले सचिव डॉ पंकज,`जिम्मेदार के खिलाफ मुख्यमंत्री के आदेश पर होगी कार्रवाई’

Chetan Gurung

लगातार और घंटों चली मूलाधार बारिश से प्रेमनगर में नन्दा की चौकी के पुल की अप्रोच रोड सुबह-सुबह ध्वस्त हो गई लेकिन शाम ढलने से पहले PWD ने सड़क को दुरुस्त कर रास्ता वाहनों के लिए खोल दिया। CM पुष्कर सिंह धामी ने इस मामले में साफ कहा था कि इस मामले का परीक्षण कराया जाएगा। सचिव (PWD) डॉ पंकज पांडे ने कहा कि रोड के ध्वस्त होने में किसी की लापरवाही पाई जाती है तो कार्रवाई जरूर की जाएगी।

CM पुष्कर सिंह धामी का डंडा बहुत तेज चला और नन्दा की चौकी एप्रोच रोड ठीक होने के साथ ही Traffic खोल दिया गया

—————

सुबह लगभग 6:30 बजे नंदा की चौकी स्थित पुल की एप्रोच रोड का एक छोटा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था। मुख्यमंत्री पुष्कर ने तत्काल अधिकारियों को मौके पर रवाना कर दिया और राहत एवं मरम्मत कार्य युद्धस्तर पर शुरू करने के निर्देश दिए। लोक निर्माण विभाग, जिला प्रशासन एवं संबंधित एजेंसियों ने एक साथ मिल के अभियान चलाते हुए 12 घंटे के भीतर क्षतिग्रस्त एप्रोच रोड की मरम्मत कर मार्ग को फिर खोल दिया। एक एम्बुलेंस सड़क खुलते ही मरीज को ले के अस्पताल के लिए गुजरी।

CM पुष्कर ने कहा कि आपदा की स्थिति में राहत एवं पुनर्स्थापन कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सभी आवश्यक तकनीकी एवं सुरक्षा उपाय सुनिश्चित किए जाएं। मुख्यमंत्री के निर्देश पर पुल, एप्रोच रोड एवं संबंधित निर्माण कार्यों के लिए जिम्मेदार अधिकारियों और ठेकेदार से स्पष्टीकरण तलब करने की प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी गई है। जांच में किसी स्तर पर लापरवाही या मानकों के उल्लंघन की पुष्टि होती है तो संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

सचिव डॉ पंकज पांडे ने कहा कि एप्रोच रोड के ध्वस्त होने के मामले में जिम्मेदार अधिकारियों और ठेकेदार पर कार्रवाई की जाएगी। एप्रोच रोड एक जगह पर धंस गई थी। उन्होंने बताया कि नवनिर्मित पुल पूरी तरीके से सुरक्षित है।  PWD के मुख्य अभियंता को मौके पर भेज कर एप्रोच रोड को ठीक कराने के साथ ही घटना के कारणों का पता लगाने के लिए कहा गया है। उनकी जांच रिपोर्ट के आधार पर यदि इस मामले में किसी अधिकारी या ठेकेदार की गलती नजर में आती है तो संबंधित पक्ष के खिलाफ कार्यवाही भी की जाएगी।

DM डॉ आशीष चौहान पुल की एप्रोच ध्वस्त होने की जानकारी मिलते ही छतरी ओढ़ के अफसरों और इंजीनियरों के साथ नंदा की चौकी पहुँच गए थे। उन्होंने हालात का जायजा लिया और पुल की दशा को दुरुस्त पाया। उन्होंने इंजीनियरों को निर्देश दिए कि एप्रोच को जल्द से जल्द और कम से कम समय में दुरुस्त कर Traffic को शुरू कर दिया जाए। चकराता रोड पर ये पुल और एप्रोच रोड की अहमियत इसलिए अधिक है कि कालसी-चकराता-विकासनगर-सहसपुर-हरबर्टपुर-पौंधा-कई विवि और Colleges-डाकपत्थर जाने का ये प्रमुख रास्ता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button