उत्तराखंडदेशराजनीतिराष्ट्रीय

जश्न!बंगाल फतह के जश्न में CM पुष्कर का ऐलान,`गंगोत्री से गंगासागर तक भारत भगवामय-उत्तराखंड में आने वाले चुनावों में इस फतह को दोहराएंगे’:भट्ट ने कहा,`अब धामी की अगुवाई में उत्तराखंड में फिर Double Engine सरकार बनाएँगे’

Chetan Gurung

पश्चिम बंगाल समेत 3 राज्यों में भाजपा की हाहाकारी विजय पर पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर जबर्दस्त जश्न के दौरान CM पुष्कर सिंह धामी ने ऐलान किया कि अब गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय हो गया है। तस्वीर बताया। आज की विजयों को उत्तराखंड में साल-2029 के सेमीफाइनल और साल-2032 के फाइनल Elections में दोहराया जाएगा। प्रदेश BJP अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने विशेषकर बंगाल की जीत को पार्टी संस्थापक डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी को समर्पित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री धामी की अगुवाई में अगले विधानसभा चुनाव में फिर Double Engine सरकार ले के आएंगे।

पार्टी मुख्यालय में मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं के साथ होली-दिवाली एक साथ मनाई। पूर्व CM रमेश पोखरियाल निशंक, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, सरकार में मंत्री खजान दास ने कार्यकर्ताओं संग रंग गुलाल से होली खेली। आतिशबाजी भी की गई। बंगाल की प्रवासी महिलाओं ने वहां का पारम्परिक धुनुची नृत्य प्रस्तुत किया। बंगाल की पारंपरिक और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चलते इस चुनाव में प्रचारित झाल मुड़ी का स्वाद भी सभी ने लिया।

CM पुष्कर ने सम हैट्रिक, पांडिचेरी की लागतार दूसरी जीत और बंगाल में ऐतिहासिक जीत के लिए सभी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि PM मोदी के मार्गदर्शन और पार्टी केंद्रीय नेतृत्व की अगुवाई में इन जीतों ने गंगोत्री से गंगासागर तक देश को भगवामय कर दिया है। मुझे भी संदेशखाली और अन्य स्थानों पर चुनाव प्रचार के लिए जाने का मौका मिला। जनसंघ के संस्थापक की भूमि पर भगवा फहराया जाना गौरवान्वित करने वाला क्षण है। इस चुनाव ने फिर साबित किया है कि डबल इंजन की सरकार स्थापित करना आज देश की प्राथमिकता है। डबल इंजन सरकार अब विकास सुशासन और जनकल्याण का प्रतीक बन गया है।

उन्होंने कहा, हमारे नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की रणनीति से उनके कार्यकाल की शानदार जीत से शुरुआत हुई है।  आज कश्मीर से कन्याकुमारी और अटक से कटक तक भगवा लहरा रहा है। उत्तराखंड में भी इस जीत और PM मोदी के संदेश को घर-घर ले जाना है। प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट भट्ट ने कहा कि आज उस किले को फतह किया गया,जिसके लिए सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कुर्बानी दी है। वर्ग विशेष को संरक्षण देने वाली सरकार के खिलाफ परिवर्तन का संदेश दिया है। अब बांग्लादेश से घुसपैठियों का रास्ता बंद होगा और जो आ गए उन्हें बाहर निकालने का रास्ता साफ हुआ है। देश में सभी राज्यों से पूरी तरह CPM और वामपंथ समाप्त हुआ है।

भट्ट ने कहा कि अब हम सब धामी के नेतृत्व में तीसरी बार देवभूमि में कमल खिलाएंगे। जीत का यह उत्सव प्रदेश में अगले 3 दिन मनाया जाएगा। जिसने गांव-गांव, घर- घर तक बंगाली समुदाय एवं अन्य लोगों के साथ तुष्टिकरण और विकास विरोधी नीतियों के खिलाफ मिली जीत को मनाया जाएगा। जश्न में राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष नरेश बंसल, मंत्री खजान दास, प्रदेश महामंत्री (संगठन) अजेय कुमार, प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार, तरुण बंसल, दीप्ति रावत, विधायक सविता कपूर, दायित्वधारी डॉक्टर देवेंद्र भसीन, विनोद उनियाल, गीता खन्ना,मधु भट्ट, प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गोयल, प्रदेश कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल,मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान भी शरीक हुए।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button