उत्तराखंडदेशपर्यटनराष्ट्रीय

CM पुष्कर ने किया Economic Corridor से सफर:ढाई घंटे में दिल्ली से पहुँच गए देहरादून:बोले,`नए भारत की तेज रफ्तार है Express-Way’

Chetan Gurung

Dehradun-Delhi Economic Corridor (Express-Way) पर रात को कार से सफर करते हुए आज CM पुष्कर सिंह धामी दिल्ली से देहरादून ढाई घंटे में पहुँच गए। उन्होंने इस सड़क पर सफर का लुत्फ लेते हुए कहा ये नए भारत की तेज रफ्तार है।

PM नरेंद्र मोदी के हाथों Economic Corridor के नाम से विख्यात Express Way का उदघाटन होने के बाद से दिल्ली-NCR-मेरठ-मुजफ्फरनगर और देहरादून के लोग मस्ती और तफरीह के मूड में इस Road पर गाड़ी उठा के निकल रहे। दिन भर दिल्ली में व्यस्त रहने के बाद मुख्यमंत्री ने भी तय किया कि वह भी सड़क मार्ग से लौटेंगे और इस Express Way का लुत्फ लेंगे।

मुख्यमंत्री पुष्कर ने दिल्ली–देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का अनुभव साझा किया। उन्होंने कहा,`दिल्ली से देहरादून का सफर महज करीब ढाई घंटे में पूरा किया। पहले की तुलना में बेहद कम समय है’। मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार और विशेष रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह Modern Infrastructure और Connectivity का उत्कृष्ट संगम और मिसाल है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में तीव्र गति से सड़क और परिवहन सुविधाओं का विकास हो रहा है। अब उत्तराखंड जैसे पर्वतीय राज्यों को भी इसका सीधा लाभ मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली–देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर न केवल यात्रा समय को कम कर रहा है, बल्कि पर्यटन, निवेश और स्थानीय रोजगार के नए अवसर भी पैदा कर रहा है। इससे चार धाम यात्रा समेत राज्य के प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थलों तक पहुंच और अधिक सुगम होगी। इस तरह की परियोजनाएं उत्तराखंड के समग्र विकास में मील का पत्थर साबित हो रही हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button