
Chetan Gurung
राजपुर रोड पर Mussoorie Diversion से पहले और किसी न किसी सूरत में विवादों से नाता रखते रहने वाले Romeo Lane Club में Late Night Party पर IPS अफसरों में तकरार और विवाद से CM पुष्कर सिंह धामी नाराज बताए जा रहे। इसको बल इसलिए भी मिला कि आज Police Headquarter ने इस विवाद से जुड़े Garhwal के IG राजीव स्वरूप और SSP (Dehradun) प्रमेन्द्र डोभाल से जवाब तलब करते हुए इसके लिए 24 घंटे का वक्फ़ा दिया है।

IG Rajeev Swarup
———-

SSP Pramendra Dobhal
———-
ये बात दीगर है कि पुलिस मुख्यालय से जारी Media Release में कहा गया है कि प्रकाशित समाचारों को संज्ञान में ले के ये आदेश जारी किए गए हैं। मुख्यालय ने समाचारों को गंभीरता से लिया है। साथ ही इस पर कठोर रुख अपनाया गया है। अपर पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) डॉ. V मुरुगेशन ने IG राजीव स्वरूप एवं राजधानी के Police प्रमुख प्रमेंद्र डोबाल से पूरे विवाद और घटनाक्रम पर स्थिति स्पष्ट करते हुए विस्तृत एवं तथ्यात्मक आख्या 24 घंटे के भीतर पुलिस मुख्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

CM पुष्कर सिंह धामी-IPS अफसरों के मध्य Tussle पर नाराज!
—————-
सूत्रों के मुताबिक PHQ ने ये कदम मुख्यमंत्री के निजी तौर पर संज्ञान लेने और इस बाबत सही रिपोर्ट पेश करने और जरूरी कार्रवाई करने के निर्देश दिए जाने के बाद उठाए हैं। दो IPS अफसरों और वह भी Field पर तैनात अफसरों के खिलाफ इतना बड़ा कदम बिना मुख्यमंत्री के निर्देश के उठाया भी नहीं जाता है।
बताया जाता है कि Romeo Lane Club तय वक्त के बावजूद रात को खुला हुआ था। SP (City) ने मौके पर पहुँच के उसको बंद करने के लिए कहा। IG राजीव भी तब वहाँ मौजूद थे। ऐसा बताया जा रहा है। ये भी कहा जा रहा है कि उन्होंने SP को Club बंद कराने से रोकने की कोशिश की। अपने Range In-Charge IG को सामने देख के SP ने SSP प्रमेन्द्र को रिपोर्ट दी। SSP तब खुद मौके पर पहुंचे और Club को बंद कराया। ये बताया जा रहा है कि तब तक IG राजीव Club से चले गए थे।
ये मामला अखबारों और Social Media में सुर्खियों में आने से CM पुष्कर ने इस बाबत न सिर्फ नाराजगी प्रकट की बल्कि इसकी पूरी तह तक जा के कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए हैं। Field में तैनात दो IPS अफसरों के बीच की तनातनी और विवाद पर फिलहाल सभी की नजरें और खास तौर पर IPS अफसरों की निगाहें बारीकी से टिक गई हैं। बाजी किसके हाथ रहती है, ये देखना दिलचस्प रहेगा।



