सीमावर्ती इलाकों में कारोबार-बुनियादी ढांचे की मजबूती पर CM पुष्कर की LPAI संग अहम मंथन:Local Economy को मजबूती देने की अहम कोशिश

Chetan Gurung
CM पुष्कर सिंह धामी ने Land Ports Authority of India (LPAI) के अध्यक्ष जयंत सिंह और उनकी टीम के साथ अहम बैठक में चम्पावत के बनबसा (गुदमी) क्षेत्र में भारत-नेपाल सीमा पर निर्माणाधीन आधुनिक लैंड पोर्ट परियोजना की Progress Report ली। साथ ही Project को एशियन हाई-वे से जोड़कर International Connectivity को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम करार दिया।

मुख्यमंत्री पुष्कर ने भारत-नेपाल सीमा पर स्थित उत्तराखंड के पिथौरागढ़ के सीमावर्ती क्षेत्रों धारचूला एवं झूलाघाट में सीमा व्यापार, आवागमन तथा आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ किए जाने से संबंधित मुद्दों पर गहन चर्चा की। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों को स्थानीय आवश्यकताओं एवं जनहितों को प्राथमिकता देते हुए आगे बढ़ाया जाए। स्थानीय उत्पादों को इससे बढ़ावा मिलेगा। क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को मजबूती प्राप्त होगी।
उन्होंने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों के उत्पादों को बेहतर बाजार उपलब्ध हो सकेगा। स्थानीय अर्थव्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी। स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी सृजित हो सकेंगे। CM PSD ने LPAI को सीमावर्ती क्षेत्रों में स्थानीय निवासियों की सुविधा के लिए चल रहे कार्यों को समयबद्ध एवं सुव्यवस्थित ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए।



