नई दिल्ली में अहम मुलाक़ात!!4 धाम यात्रा चल रही-Commercial LPG Supply 100 फीसदी ही रखें:CM पुष्कर का पेट्रोलियम-गैस मंत्री हरदीप से अनुरोध

Chetan Gurung
CM पुष्कर सिंह धामी ने पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से नई दिल्ली स्थित कर्तव्य भवन में मुलाक़ात में कहा कि उत्तराखण्ड में 4 धाम यात्रा चल रही। भौगोलिक परिस्थिति विकट एवं आपदाजन्य संवेदनशीलता भी हैं। ये सब देख के केंद्र सरकार Commercial LPG सिलेन्डर की आपूर्ति को उत्तराखंड में 100 फीसदी बनाए रखें।


मुख्यमंत्री ने कहा कि चार धाम यात्रा को निर्बाध, सुरक्षित एवं संचालन सुचारु रखने के लिए गैस की आपूर्ति नियमित सहज बनाए रखना जरूरी है। राज्य में अप्रैल से नवम्बर तक संचालित होने वाली चार धाम यात्रा के दौरान देश-विदेश से लाखों श्रद्धालुओं का आगमन होता है। इससे व्यावसायिक एलपीजी की मांग बहुत बढ़ जाती है। इस अवधि में राज्य को लगभग 9,67,949 व्यावसायिक LPG सिलेंडरों की आवश्यकता होती है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जून से सितम्बर के मध्य मानसून अवधि में राज्य को प्रतिवर्ष प्राकृतिक आपदाओं का सामना करना पड़ता है। पर्वतीय भू-भाग एवं दुर्गम परिस्थितियों के कारण आपदा प्रबंधन एवं राहत कार्यों में एलपीजी गैस की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण हो जाती है। इस दशा के मद्देनजर राज्य को व्यावसायिक सिलेंडरों का अतिरिक्त 5 प्रतिशत (लगभग 48,397 सिलेंडर) आवंटन सुनिश्चित किया जाए।
PSD ने कहा कि उत्तराखण्ड की अर्थव्यवस्था धार्मिक पर्यटन, तीर्थाटन एवं साहसिक पर्यटन पर निर्भर है। चार धाम यात्रा राज्य की आस्था, सांस्कृतिक पहचान एवं आर्थिक गतिविधियों का प्रमुख आधार है। केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री को सभी प्रस्तावों पर सकारात्मक विचार करते हुए आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया।



