
Chetan Gurung
शिक्षा की दुनिया में लगातार और तेजी से ख्याति और प्रतिष्ठा अर्जित कर रही Graphic Era University को Times Higher Education (THE) Asia Ranking-2026 में 200–250 Band प्रदान किया गया है। देश भर में उसको 18वीं Rank मिली है।
यह रैंकिंग विश्वविद्यालयों को शैक्षिक उत्कृष्टता, उच्चस्तरीय शोध, शोध की अंतर्राष्ट्रीय प्रभावशीलता, उद्योग से सुदृढ़ साझेदारी और वैश्विक दृष्टिकोण के मानकों के आधार पर दी जाती है। ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी को टाइम्स हायर एजुकेशनल वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिग में पूरी दुनिया में 601-800 रैंक ग्रुप में रखा गया है। इससे पहले भी विश्वविद्यालय ने अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय रैंकिंग में निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी प्रतिष्ठा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है।
QS World यूनिवर्सिटी रैंकिंग में विश्वविद्यालय ने दक्षिण एशिया में 138वीं और एशिया में 523वीं रैंक हासिल की है। राष्ट्रीय स्तर पर केंद्र सरकार की NIRF रैंकिंग में विश्वविद्यालय ने 48वां स्थान प्राप्त करते हुए लगातार छह वर्षों से देश के शीर्ष 100 संस्थानों में अपनी मजबूत उपस्थिति बनाए रखी है।
Graphic Era Group of Institutions के Chairman डा. कमल घनशाला ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सुरक्षा, मशीन लर्निंग जैसे क्षेत्र में विश्वस्तरीय सेंटर स्थापित करके GE विश्वविद्यालय देश का सबसे पहला जेनएआई कैंपस बन गया है। छात्र-छात्राओं को बेहतरीन प्लेसमेंट के अवसर मुहैया कराने में उन्हें सबसे नई टेक्नोलॉजी से जोड़ना और वर्ल्ड क्लास फैकल्टी की महत्वपूर्ण भूमिका है। गूगल, अमेज़न, माइक्रोसॉफ्ट, एटलसियन और एडोबी जैसी विश्वविख्यात कंपनियां ऊंचे पैकेजेस पर ग्राफिक एरा से प्लेसमेंट कर रही है।
—

AI-डाटा से होगी बेहतर फैसले
———
ग्राफिक एरा में विशेषज्ञों ने मानव संसाधन और डाटा आधारित निर्णय प्रक्रिया में एआई के उपयोग पर विचार विमर्श किया।
ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में मानव संसाधन विश्लेषण और एआई विषय पर तीन दिवसीय सम्मेलन के समापन समारोह में मुख्य अतिथि आईएसटीडी के अध्यक्ष अनूप कुमार ने कहा कि प्रतिस्पर्धा के मौजूदा दौर में डाटा और एनालिटिक्स का महत्व बढ़ रहा है। सटीक विश्लेषण से बेहतर निर्णय संभव हैं। संस्थानों को प्रगति के लिए नई तकनीकों को अपनाते हुए डेटा का प्रभावी उपयोग करना चाहिए।
सम्मेलन का आयोजन ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के डिपार्टमेंट ऑफ़ मैनेजमेंट स्टडीज ने किया। कार्यक्रम में डिपार्टमेंट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज के हेड डॉ अजय पांडे, डॉ नवनीत रावत, डॉ गिरीश लखेरा, डॉ ख्याति कपिल, डॉ रत्नांकर मिश्रा, डॉ शैव्य दीक्षित शामिल हुए।


