उत्तराखंडदेशराष्ट्रीय

Congress समेत विपक्ष का महिला विरोधी रुख सामने आया:विधेयक गिरा कर पाप किया:नारी शक्ति वंदन Act पर CM पुष्कर का आक्रामक अंदाज

Chetan Gurung

CM पुष्कर सिंह धामी ने आज भाजपा प्रदेश मुख्यालय में पत्रकारों से कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर विपक्ष का महिला विरोधी रुख साफ और सामने आ गया है। उसने महिलाओं की सत्ता में अधिक मजबूती से भागीदारी न करने देने की साजिश रचते हुए विधेयक को संसद में गिरा दिया। यह विषय देश की आधी आबादी के अधिकारों, सम्मान और सशक्तिकरण से जुड़ा हुआ ऐतिहासिक अवसर है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को निर्णय-निर्माण में समान भागीदारी देने की दिशा में यह विधेयक ऐतिहासिक कदम साबित हो सकता था। यह अधिनियम महिलाओं को राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक दृष्टि से सशक्त बनाने की दिशा में एक क्रांतिकारी पहल थी। इससे लोकतंत्र और अधिक समावेशी और संतुलित बनता। कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, तृणमूल कांग्रेस (TMC) और द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) ने एक बार फिर राजनीतिक स्वार्थ के चलते इसे सफल नहीं होने दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष का यह रवैया न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है, बल्कि यह महिलाओं के अधिकारों और उनकी आकांक्षाओं के प्रति उनकी वास्तविक सोच को भी उजागर करता है। जब भी देश में महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में कोई ठोस और निर्णायक कदम उठाया जाता है, तब-तब विपक्षी दल किसी न किसी बहाने से उसे रोकने या कमजोर करने का प्रयास करता है। कांग्रेस का इतिहास महिलाओं के अधिकारों को टालने और दबाने का रहा है।

PSD ने कहा कि विपक्ष लगातार यह भ्रम फैलाता है कि परिसीमन की प्रक्रिया के कारण कुछ राज्यों या क्षेत्रों के प्रतिनिधित्व पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। यह पूरी तरह से भ्रामक और तथ्यहीन है। इस विषय पर  केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी संसद में स्पष्ट किया था कि परिसीमन की इस प्रक्रिया से देश के किसी भी राज्य या क्षेत्र के प्रतिनिधित्व पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ेगा। आज देश की मातृशक्ति जागरूक-सक्षम है। अपने अधिकारों के प्रति पूरी तरह सजग है।

उन्होंने कहा कि आज की महिला केवल घर तक सीमित नहीं है। वह हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और क्षमता का लोहा मनवा रही है। राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, विज्ञान, खेल या उद्यमिता के क्षेत्र में उसका डंका बज रहा है। महिलाओं को निर्णय-निर्माण की मुख्यधारा से दूर रखना न तो न्यायसंगत है और न ही लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप। आने वाले समय में देश की मातृशक्ति उसके खिलाफ विरोधी सोच रखने वाले दलों को करारा जवाब देगी। CM PSD ने कहा कि राज्य और केंद्र सरकार महिलाओं के सर्वांगीण विकास के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button