उत्तराखंडक्राइमदेश

Police का डंडा::DGP दीपम के फरमान पर डाकरा-गढ़ी कैंट में पुलिस का सख्त Action:20 के खिलाफ कानूनी कार्रवाई:8 गाड़ियाँ क्रेन से उठाई:बिना Parking-बिना नक्शों के भवनों पर भी चलेगा डंडा:Cantt Board-Traffic Police के साथ जारी रहेगा अभियान

Chetan Gurung

DGP दीपम सेठ के आदेश पर आज कोतवाल कमल लुंठी की अगुवाई में पुलिस-Traffic police और Cantt Board ने डाकरा-गढ़ी कैंट में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाते हुए 20 के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की और 8 गाड़ियों को क्रेन से उठा के ले गई। अवैध निर्माण-अतिक्रमण और बिना Parking-बिना जरूरी NoCs के संचालित हो रहे Wedding Points और Shopping Complex के खिलाफ भी Police-Cantt Board का संयुक्त अभियान जारी रहेगा। पुलिस के अचानक कार्रवाई करने से अतिक्रमणकारियों में खलबली मच गई। CM पुष्कर सिंह धामी और HC-SC ने अवैध अतिक्रमण और कब्जों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

DGP दीपम सेठ

—————–

DGP दीपम ने कहा कि पूरे प्रदेश में इस किस्म के अभियान चलाए जा रहे हैं। ऐसे किसी भी शख्स को बख्शा नहीं जाएगा जो कानून का पालन न कर रहा हो और अतिक्रमण तथा अवैध ढंग से कारोबार को संचालित कर रहा हो। साथ ही लोगों और यातायात के लिए परेशानी पैदा कर रहे हों। सैन्य छावनी इलाके डाकरा और गढ़ी में कार्रवाई सिर्फ शुरुआत है।

पुलिस ने आज डाकरा में कई अवैध निर्माण हटा दिए। 6 के खिलाफ धारा-83 पुलिस Act और 14 के खिलाफ धारा-81 Police Act में कार्रवाई की गई। No Parking Zone और फुटपाथ पर खड़े 8 वाहनों को उठा के कोतवाली ले गई। इन वाहन चालकों के खिलाफ MV Act में चालान की कार्रवाई की गई। पुलिस के मुताबिक अतिक्रमणकारियों और अवैध रूप से बिना Parking के संचालित हो रहे Wedding Point और Shopping Complex के खिलाफ कार्यवाही होगी। ऐसी शिकायत भी है कि कुछ लोगों ने Basement के Parking में पास होने के बावजूद उसको कारोबार के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है।

पुलिस के मुताबिक कैंट में Wedding Point और Complex में Parking न होने से गाडियाँ रास्ते पर ही पार्क की जा रही है। इससे यातायात बाधित हो रहा। कई बार इसको ले के लोग आपस में झगड़ा कर कानून-व्यवस्था के लिए परेशानी पैदा कर रहे हैं। कैंट बोर्ड की भूमिका इस मामले में सबसे अधिक खराब है। वही निर्माण से जुड़े मामले की इकलौती जवाबदेह Agency है। इसके बावजूद उसकी शह पर धड़ल्ले से बिना पार्किंग अवैध इमारतें बन रही और बिना नक्शे के निर्माण चल रहे हैं। बिना औपचारिकताएँ पूरी किए बगैर Wedding Point संचालित हो रहे।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button