अंतरराष्ट्रीयउत्तराखंडदेशराष्ट्रीय

उम्मीद!रसोई गैस संकट नहीं:हाय-हाय न करें:IOCL-BPCL-HPCL ने सरकार से कहा,`भरपूर Stock है:Panic न फैलाएँ’:घबराहट के चलते IOCL के पास 3-4 दिनों में ही 1 लाख घरेलू गैस की Booking:जमाखोरी पर 4 FIR:CM पुष्कर की हिदायत पर प्रमुख सचिव फैनई ने DMs-DSOs-Oil-Gas Companies संग की अहम बैठक:CM पुष्कर ने कहा,`गैस की रत्ती भर भी दिक्कत नहीं:अफवाहों से बचें-फैलाने से बाज आएँ’

DMs ने कहा,`उनके जिलों में गैस का पर्याप्त Stock’

Chetan Gurung

उत्तराखंड में USA-इजरायल की ईरान के साथ जंग का असर फिलहाल घरेलू गैस (LPG) पर नहीं है। CM पुष्कर सिंह धामी की हिदायत पर आज प्रमुख सचिव (खाद्य-आपूर्ति) L फैनई ने IOCL-BPCL-HPCL के अफसरों और सभी DMs-DSOs संग अहम बैठक की और तीनों आपूर्तिकर्ता कंपनियों ने साफ किया कि घरेलू गैस की कतई किल्लत नहीं है लेकिन लोगों में घबराहट और अफवाहों के फैलने से सिर्फ गुजरे 3-4 दिनों में IOCL के पास 1 लाख Booking आ चुकी है। कंपनियों ने दावा किया कि उनके पास गैस का पर्याप्त Stock मौजूद है। सरकार ने जमाखोरी के आरोप में आवश्यक वस्तु अधिनियम में 4 FIR की है और 1 को गिरफ्तार किया है। CM पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य में गैस की छोटी सी भी दिक्कत नहीं है। स्थिति पूरी तरह काबू में है। अफवाहों में न आएँ। न ही फैलाएँ। बेहतर होगा इससे बाज आए।

CM पुष्कर सिंह धामी-घरेलू गैस की कमी नहीं


Rekha Arya-Minister (Food and Civil Supply)

————

मुख्यमंत्री पुष्कर खुद भी गैस के मामले पर लगातार नजर रख रहे हैं। वह अफसरों से निरंतर इस बाबत रिपोर्ट ले रहे हैं। घरेलू गैस को ले के हाय-तौबा बढ़ने पर उनकी हिदायत पर आज VC के जरिये प्रमुख सचिव फैनई ने DMs-जिला पूर्ति अधिकारियों (DSOs) को सख्त ताकीद की कि मुख्यमंत्री के निर्देश के मुताबिक जमाखोरी, कालाबाजारी और अवैध रीफ़ीलिंग पर सख्ती से रोक लगाएँ। अफवाह फैलने देने से रोकें। परिस्थिति की निरंतर समीक्षा करें।

DMs ने भी VC में बताया कि उनके जिलों में रसोई गैस की कमी नहीं है। गोदाम पर्याप्त रूप से गैस सिलेन्डर से भरे हैं। भारत सरकार की तीनों कंपनियों के अफसरों ने भी कहा कि उनके पास Stock की कोई कमी नहीं है। वे DSOs के संपर्क में हैं। Social Media में किल्लत की अफवाह फैलाने से लोग घबराहट में गैस के लिए धमा-चौकड़ी मचा रहे हैं। भराड़ीसैण (गैरसैण-चमोली) से ही ली गई बैठक में सचिव (खाद्य-आपूर्ति) आनंद स्वरूप और अपर आयुक्त (खाद्य) PS पांगती भी प्रमुख सचिव के साथ बैठे थे।

खाद्य और आपूर्ति मंत्री रेखा आर्य ने भी कहा कि घरेलू गैस को ले के कोई दिक्कत और संकट जैसी बात नहीं है। लोग धैर्य रखें। उनको गैस जब चाहे तब मिल जाएगी। सरकार ने सभी Oil-Gas कंपनियों के साथ लगातार संपर्क रखा हुआ है।  सरकार के निर्देश पर 74 गैस सिलेन्डर,1 कांटा और 2 रिफिलिंग किट जब्त करने की कार्रवाई की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button