Big Breaking::इसको कहते हैं Action!!अवैध खनन मामले में CM पुष्कर की हिदायत पर In-Charge समेत पूरी इकबालपुर पुलिस चौकी Suspend:पुलिस जवान ने शिकायत पर आरोपी समझ शिकायतकर्ता को ही फोन लगा दिया:बोला,`शिकायत आई है,फिलहाल कुछ घंटे काम बंद कर दो’
मुख्यमंत्री की फिर चेतावनी,`लापरवाह पाए जाने पर अफसर-कर्मचारी के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई':पुलिस सिपाही की बेवकूफी ने निबटा डाली पूरी चौकी

Chetan Gurung
अवैध खनन पर CM पुष्कर सिंह धामी के सख्त रुख और निर्देश पर हरिद्वार के SSP नवनीत सिंह भुल्लर ने रूड़की (हरिद्वार) के झबरेड़ा इलाके में पूरी इकबालपुर पुलिस चौकी को प्रभारी नवीन सिंह चौहान समेत मुअत्तल कर दिया।

SSP (Haridwar) Navneet Singh Bhullar
—————-
कप्तान के मुताबिक पुलिस के एक जवान के पास किसी ने अवैध खनन की शिकायत की। पुलिस ने फोन पर शिकायतकर्ता को ही खनन कारोबारी समझ के गलतफहमी में बात कर ली। पुलिस कर्मचारी ने उससे कहा कि उसकी शिकायत हुई है। खनन को कुछ देर के लिए बंद कर दिया जाए। फिर उसने बाद में शिकायतकर्ता से कहा कि कोई अवैध खनन नहीं हो रहा। Audio से महसूस हुआ कि पुलिस और अवैध खनन कारोबारी में करीबी रिश्ता था।
SSP नवनीत के मुताबिक इससे पहली नजर में ऐसा पाया गया कि खुद चौकी कर्मचारी ही अवैध खनन में लिप्त है। शिकायतकर्ता नदीम ने CM Helpline में अवैध खनन की शिकायत की थी। इसके बाद इकबालपुर चौकी के प्रभारी समेत सभी संबन्धित कर्मचारियों को निलंबित करने के साथ ही इसकी जांच कप्तान ने SP (देहात) चन्द्रशेखर सुयाल को सौंप दी है। पुलिस कर्मचारी की गफलत या फिर बेवकूफी से इस पुलिस-खनन माफिया मिलीभगत का खुलासा हुआ।
पुलिस को शिकायतकर्ता ने पुलिस कर्मचारी से बातचीत का Audio भी सौंपा है। मुख्यमंत्री पुष्कर के संज्ञान में ये मामला आने पर उन्होंने फौरन सख्त कार्रवाई के लिए SSP (हरिद्वार) नवनीत को कड़ी हिदायत दी थी। पूरी चौकी Suspend कर दी गई। अवैध खनन पर मुख्यमंत्री लगातार सख्त तेवर दिखाते रहे हैं और चेतावनी जारी करते रहे हैं।
इकबालपुर मामले में भी उन्होंने फौरन निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने पर कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। निलंबित किए गए पुलिसकर्मियों में प्रभारी के साथ ही हेड कांस्टेबल विरेन्द्र शर्मा, हेड कांस्टेबल हरेन्द्र, कांस्टेबल विपिन कुमार, कांस्टेबल देवेश सिंह तथा कांस्टेबल प्रदीप भी शामिल हैं।
मुख्यमंत्री ने फिर दोहराया कि अवैध खनन, भ्रष्टाचार या किसी भी प्रकार की अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कानून-व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी जिन अधिकारियों पर है, वे कर्तव्य पालन में लापरवाह या अनुचित गतिविधियों में संलिप्त पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। शिकायतकर्ता ने इस मामले में अपने नाम का खुलासा हो जाने से अपनी जान का खतरा भी बताया है। सुरक्षा के लिए पुलिस से गुहार की है।


