अंतरराष्ट्रीयउत्तराखंडक्राइमदेशराजनीतिराष्ट्रीय

Big Breaking::गैरसैण में Budget सत्र के दौरान CM पुष्कर ने कहा,`पीढ़ियों को सुरक्षित उत्तराखंड सौंपेंगे:भ्रष्टाचार की बड़ी मछली-मगरमच्छों को दबोचते रहेंगे:हर नीति में दिखाई देगी गैरसैण की छाप:खनन में बाहुबलियों-दबंगों का खेल खत्म:24सौ Project पूरी-बची को भी जल्द पूरा करेंगे:Paper Leak-एंजल चकमा-कानून व व्यवस्था मामले में विपक्ष को आड़े हाथों लिया’

38वें National Games के आयोजन-उत्तराखंड की कामयाबी-चंपावत में Night Rafting का खास तौर पर CM के सम्बोधन में जिक्र

Chetan Gurung

CM पुष्कर सिंह धामी ने गैरसैण (चमोली) के भराड़ीसैण में Budget सत्र के दौरान आज रात सदन में मैराथन सम्बोधन में तमाम मुद्दों पर विपक्ष को निशाने पर लिया और सरकार की उपलब्धियों का प्रमुखता और तथ्यों के साथ जिक्र किया। उन्होंने कहा कि खनन में दबंगों और बाहुबलियों का का सफाया कर दिया गया है। खनन राजस्व 400 करोड़ से 1200 करोड़ रूपये हो गया है। तिजोरी झूठ नहीं बोलती। इससे मालूम चलता है कि पहले खनन राजस्व में पहले बहुत खेल हुआ। पर्यावरण को भी अवैध खनन से बहुत नुक्सान होता था। केंद्र ने खनन क्षेत्र में उत्तराखंड को 200 करोड़ रूपये का पुरस्कार दिया। आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित उत्तराखंड सौंपा जाएगा। मदरसों में Tool Kit के बजाए बच्चे किताब थामेंगे। आबकारी विभाग में भी बड़ी उपलब्धियां अर्जित की गई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का ये बजट राज्य के विकास की दिशा दशा तय करेगा। सरकार के संकल्प की दिशा में कार्य को अंजाम देने में बजट अहम आधार तैयार करेगा। साल-2021 में PM नरेंद्र मोदी ने बाबा केदार के धाम से कहा था 21 सदी का दशक उत्तराखंड का होगा। सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ इस दिशा में कार्य कर रही है। PM के सहयोग से उत्तराखंड को सशक्त-समृद्ध और विकल्प रहित संकल्प के साथ कार्य हो रहे हैं। बजट पिछले साल की तुलना में 10 फीसदी अधिक है। ये सवा करोड़ लोगों की आशाओं-आकांक्षाओं के मुताबिक है। मोदी के विकास और विरासत को धरातल पर उतारने का प्रयास है। माताओं-युवाओं और सभी तबके का ख्याल बजट में रखा गया है।

CM पुष्कर ने विपक्ष को आड़े हाथों लिया कि उसने समझे बिना सरकार की कोशिशों-फैसलों पर अंगुली उठाई। उन्होंने कहा कि उनके हाथों जिन योजनाओं का शिलान्यास किया गया, उनमें से 2408 योजनाओं को पूरा कर लिया गया है। बची परियोजनाओं को भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा। पहले की योजनाएँ बंद कमरों में राज्य के संसाधनों पर योजनाएँ बनती थी,जिस पर कोई कार्य नहीं होता था। अब शासन सिर्फ नीति नहीं बनाता और सबका साथ,सबका विकास, सबका विश्वास के साथ आगे बढ़ रहे। पिछले 4 सालों में उत्तराखंड की GSDP-राज्य की आर्थिकी-प्रति व्यक्ति आय बढ़ी। 60 हजार करोड़ से 1 लाख 11 हजार करोड़ रूपये का बजट हो गया। हेलीपोर्ट,हेलीपैड बढ़ गए। होटल बढ़ गए। Home Stay में 50 फीसदी इजाफा। Double Engine सरकार में विकास दुगुना हो गया।

उन्होंने कहा कि आज लोग Reverse Migration कर रहे हैं। NITI आयोग ने सतत विकास सूचकांक में उत्तराखंड को शीर्ष पर रखा है। पूरी देवभूमि आगे बढ़ रही। इसके लिए सभी को गर्व होना चाहिए। स्वास्थ्य विभाग ने बहुत अच्छा कार्य किया। मत्स्य विभाग ने भी बहुत बड़ा योगदान विकास में दिया। बद्री गाय का बड़ा केंद्र भराड़ीसैण में स्थापित किया जाएगा। इस शहर को Smart City बनाएँगे। गैरसैण उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन का संकल्प है। नीति निर्माताओं की नजरों से क्षण भर के लिए भी ओझल हुआ तो उत्तराखंड राज्य के निर्माण का उद्देश्य अधूरा रह जाएगा। सरकार की हर नीति में गैरसैण की छाप दिखाई देगी।

PSD ने कहा कि भविष्य में भराड़ीसैण में विधानसभा सत्र और अधिक बढ़ाएँगे। इस पहाड़ी शहर में सबसे अधिक सत्र हमारी सरकार ने आयोजित किए। उन्होंने कहा कि सत्र शनिवार को भी छुट्टी के बावजूद चला सकते हैं। सोमवार को भी चलाया जा सकता है। उन्होंने सभी विधायकों से विधानसभा के करीब स्थित सारकोट गाँव का दौरा करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि 38वें National Games का अभूतपूर्व सफल आयोजन करने में उत्तराखंड न सिर्फ सफल रहा बल्कि 103 Medals जीत के पहली बार देश के Top-7 राज्यों में जगह बनाने का श्रेय पाया। चंपावत में शारदा और सरयू नदी में गिनीज़ बुक ऑफ World Record बनाया गया। रात को भी वहाँ Rafting प्रतियोगिता आयोजित की गई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आयोगों के जरिये सरकारी भर्तियों को पारदर्शी किया गया। नकल माफिया की नाक में सख्त नकल कानून लागू कर नकेल डाल दी गई। युवाओं को पिछले 4 सालों में 4 गुणा अधिक सरकारी नौकरियाँ दी गई। PSD ने Paper Leak मुद्दे पर भी सदन में बात रखी। उन्होंने कहा कि हरिद्वार के एक केंद्र में सुबह 11 बजे परीक्षा हुई। थोड़ी देर बाद कुछ प्रश्न मोबाइल से फोटो खींच के एक अभ्यर्थी अपनी बहन को Whats App करता है। जो एक सहायक प्रोफेसर को Whats App कर देता है। जो कहीं और whats App कर देती है। उन्होंने चुटकी ली कि Congress के प्रीतम सिंह को अच्छे से ये सब मालूम होगा। Paper Leak का हल्ला उड़ाया जाता है। नक्सल Gang और देश-दुनिया की नजर उत्तराखंड पर ही टिक गई। Paper Leak के आरोप पर कटाक्ष किया कि Paper Leak न हो के ये नकल का मामला था।

उन्होंने कहा कि प्रश्न अगर पहले ही बाहर आ जाते तो इसको Paper Leak कहा जा सकता था। तब आंदोलन पर बैठे बच्चे हमारे हैं और सरकार भी उनकी है। मैं उनके बीच पहुँच गया। उनके अनुरोध पर CBI जांच कराने और उनके खिलाफ दर्ज मुकदमे वापिस लेने का ऐलान तत्काल किया। उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। UKSSSC प्रमुख के खिलाफ कार्रवाई भी मेरी सरकार ने ही की। पहले भ्रष्टाचार में छोटी मछलियाँ ही पकड़ी जाती थी। हमारी सरकार न भ्रष्टाचारी को संरक्षण देती है न घोटाले को अंजाम देने देती है। अब बड़ी मछलियाँ और मगरमच्छ भी बख्शे नहीं जा रहे।

कानून-व्यवस्था मामले पर पुष्कर ने कहा कि देहरादून में बेटे की हत्या में माँ ही गिरफ्तार हुई। खटीमा में ताई की हत्या उसका ही भतीजा कर देता है। हल्द्वानी में साथियों ने ही एक लड़की की हत्या कर दी। देहरादून में एंजल चकमा की हत्या का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इसको नस्ल भेद का मामला बनाने की कोशिश की गई। हत्या के आरोपियों में एक खुद ST-एक मणिपुर का और एक नेपाल का था। बाद में सभी को पता चला कि ये नस्लभेद का मामला नहीं था। देहरादून के Graphic Era विवि का जिक्र करते हुए कहा कि 2500 से अधिक अलग-अलग राज्यों के Students पढ़ रहे। सरकार की बुराई करते-करते राज्य के ही खिलाफ नहीं बोलना चाहिए। हर घटना को राजनीतिक मुलम्मा चढ़ा के अपना उल्लू सीधा करने की कोशिश करना ठीक नहीं है। कोटद्वार में दंगे भड़काने की कोशिश करने का जिक्र भी किया।

CM पुष्कर ने कहा कि सरकार ने हर अपराधी को एक नजर से देखा है। कानून से ऊपर कोई नहीं है। जो भी कानून को चुनौती देगा, उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। हमने जो कदम उठाए, उनको आने वाली पीढ़ियों तक याद रखी जाएगी। सरकार पीढ़ियों को पूरी सुरक्षा देंगे। युवाओं को सुरक्षित उत्तराखंड सौंपेंगे। हमारे लिए सत्ता साधन नहीं, सेवा करने का जरिया है। हमने मिथक को भी तोड़ा। हर बार सरकार बदल जाया करती थी। देवभूमि के लोगों ने हमको आशीर्वाद दिया और फिर से हमारी सरकार बनाई। हमने भी UCC लागू कर ऐसा करने वाला उत्तराखंड को देश का पहला राज्य बनाया। मुस्लिम महिलाओं को 3 तलाक-हलाला-इद्दत से मुक्ति दिलाई। बाबा साहब अंबेडकर को मानने वालों को समझना चाहिए कि UCC को वे खुशी के साथ स्वीकार करें। संविधान के अनुच्छेद-44 में देश के सभी लोगों के लिए एक समान कानून की व्यवस्था की गई है। Love जिहाद-Land जिहाद और थूक जिहाद को खत्म किया।

PSD ने कहा कि हमारा लक्ष्य देवभूमि में अतिक्रमण को खत्म करना है। हमारा Target कोई खास समाज-समुदाय नहीं है। हम इस किस्म के कड़े निर्णय लेते रहे हैं और लेते रहेंगे। प्रदेश के बाहर के लोग अस्पताल-स्थानीय लोगों को रोजगार देने,शिक्षण संस्थान के नाम पर जमीन खरीदते थे। उस पर सख्त Land Act लागू कर रोक लगा दी गई है। 250 से अधिक अवैध मदरसों पर ताला लगवा दिया है। मदरसों पर 500 साल पुरानी कट्टर मानसिकता की तरफ धकेलने वाली शिक्षा पर रोक लगाई गई है। इसके बजाए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने का कदम सरकार उठा रही है। मुस्लिम बच्चों के हाथों में Tool Kit के बजाए किताब थमाई जाएगी। जैन-पारसी-बौद्ध को भी समान अधिकार दिया जा रहा है। मदरसे और शिक्षा की आड़ में राष्ट्र विरोधी गतिविधियां सिखाई जाएंगी तो सरकार उनको नेस्तनाबूद करेगी। हम जन-जन की और विपक्ष वोट बैंक की राजनीति कर रहा। साल-2027 के हरिद्वार कुम्भ मेले को भव्य-दिव्य-सुरक्षित बनाएँगे। ये आयोजन राज्य की धार्मिक-आध्यात्मिक पहचान को और मजबूत करेगा।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button