युवाओं के चेहरों पर पुष्कर सरकार ने फिर बिखेरी खुशियों-उम्मीदों की चमक:182 PCS (Main) पास करने वाले 182 Candidates को CM PSD के हाथों Appointment Letters:कृषि महकमे में चुने गए 5 को भी नियुक्ति पत्र
उत्तराखंड का दशक बनाने में अफसरों-कर्मचारियों की अहम भूमिका-मुख्यमंत्री पुष्कर

Chetan Gurung
PCS (Main)-2024 में चुने UKPSC के जरिये चुने गए 182 Candidates के चेहरे आज खुशी और चमकदार भविष्य की उम्मीदों से तब चमक और खिल थे जब CM पुष्कर सिंह धामी ने उनको Appointment Letters भेंट किए। मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित सादे समारोह में इस मौके पर कृषि एवं कृषक कल्याण विभाग में PA के पदों पर चुने गए 5 अभ्यर्थियों को भी नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। बतौर BJP मुख्यमंत्री 5 साल पूरे करने वाले रेकॉर्डधारी PSD अब तक अपने कार्यकाल में 34 हजार से अधिक सरकारी अफसरों-कर्मचारियों की नौकरी उनकी काबिलियत के बिना पर सौंप चुके हैं। इतनी सरकारी नौकरी देने वाले वह राज्य के इकलौते और पहले CM हैं।




CM PSD के साथ PCS (Main) पास करने वाले Candidates
——

CM पुष्कर सिंह धामी को पौधा भेंट करते प्रमुख सचिव RK सुधांशु
———————-
नियुक्ति पत्र सौंपने के साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर ने कहा कि नियुक्ति पत्र केवल सरकारी सेवा में प्रवेश का दस्तावेज नहीं, बल्कि सवा करोड़ उत्तराखण्ड वासियों के विश्वास, अपेक्षाओं और जनसेवा के संकल्प का प्रतीक है। उत्तराखण्ड PCS मुख्य परीक्षा-2024 के लिए लगभग डेढ़ लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। 71 हजार से अधिक परीक्षा में शरीक हुए थे। इनमें से 182 सर्वाधिक काबिलों का Selection हुआ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने भर्ती प्रक्रियाओं में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए देश का सबसे कठोर नकल विरोधी कानून लागू किया। गुजरे साढ़े चार वर्षों में 34 हजार से अधिक युवाओं को पूर्ण पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ सरकारी सेवाओं में नियुक्ति प्रदान की जा चुकी है। सरकार का लक्ष्य उत्तराखण्ड के प्रत्येक युवा को उसकी प्रतिभा और योग्यता के अनुरूप अवसर उपलब्ध कराना है।
उन्होंने कहा कि PM नरेंद्र मोदी ने बाबा केदार की पावन भूमि से 21वीं सदी के तीसरे दशक को उत्तराखण्ड का दशक बताया है। इस संकल्प को साकार करने में नवचयनित अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। सरकार की बनाई Policies को प्रभावी ढंग से अमल में लाने का दायित्व अधिकारियों और कर्मचारियों का होता है। सभी अधिकारियों से विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण के लिए पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करना होगा।
इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी, डॉ. धन सिंह रावत, रामसिंह कैड़ा, विधायक सविता कपूर, गोरखा कल्याण परिषद की अध्यक्ष ज्योति कोटिया, प्रमुख सचिव रमेश कुमार सुधांशु, सचिव शैलेश बगौली, दिलीप जावलकर, रविनाथ रमन, चंद्रेश कुमार, बृजेश कुमार संत, विनय शंकर पांडेय, SN पाण्डेय, DG (होमगार्ड) PVK प्रसाद, DG (Intelligence-Security) अभिनव कुमार, ADG Dr V मुरुगेशन, अपर सचिव नवनीत पाण्डेय उपस्थित थे।



