अंतरराष्ट्रीयउत्तराखंडदेशराष्ट्रीय

Pre Monsoon Mock Drill:CM पुष्कर की हिदायत,`आपदा के दौरान प्रभावशाली प्रबंधन दिखना चाहिए’:आपदा प्रबंधन उपकरणों की प्रदर्शनी

Chetan Gurung

CM पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को Pre Monsoon Mock Drill के दौरान अफसरों को भारी बारिश के दौरान असरदार आपदा प्रबंधन पर अमल करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड संवेदनशील राज्य है और आपदा प्रबंधन केवल प्रशासनिक दायित्व नहीं, बल्कि सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि मानसून के दौरान संभावित आपदाओं से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए पूर्व तैयारी, त्वरित निर्णय, बेहतर समन्वय तथा आधुनिक तकनीकों का समुचित उपयोग अत्यंत आवश्यक है।  आपदा प्रबंधन को केवल राहत एवं बचाव तक सीमित न रखकर जोखिम न्यूनीकरण, पूर्व तैयारी तथा तकनीक आधारित प्रबंधन पर विशेष बल दिया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में AI आधारित अर्ली वार्निंग सिस्टम, डिजिटल मॉनिटरिंग सिस्टम, ड्रोन सर्विलांस, GIS Mapping, सैटेलाइट मॉनिटरिंग तथा डेटा आधारित जोखिम आकलन जैसी आधुनिक तकनीकों को आपदा प्रबंधन से जोड़ा जा रहा है। इससे संभावित खतरों का समय रहते सटीक आकलन कर जन-धन की हानि को न्यूनतम किया जा सकता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण ही आपदा जोखिम को कम करने का सबसे प्रभावी माध्यम है। राज्य में संचालित राहत एवं बचाव अभियानों ने वैज्ञानिक सोच, आधुनिक तकनीकों, त्वरित निर्णय क्षमता तथा टीमवर्क की उत्कृष्ट मिसाल प्रस्तुत की है। मॉक ड्रिल के अनुभवों एवं कमियों का गंभीरता से विश्लेषण किया जाए। लोगों को आपदा सुरक्षा उपायों,  आपातकालीन संपर्क नंबरों एवं प्राथमिक सावधानियों की जानकारी उपलब्ध कराएं।

उन्होंने सभी से पूर्व तैयारी, आधुनिक तकनीक, प्रभावी समन्वय एवं जनभागीदारी के बल पर उत्तराखण्ड को आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए कार्य करने के लिए कहा। मुख्यमंत्री ने SDRF,NDRF एवं अग्निशमन विभाग के आधुनिक राहत एवं बचाव उपकरणों की प्रदर्शनी को देखा।

प्रदर्शनी में विशेष रूप से NDRF की तरफ से प्रदर्शित CBRNE (रासायनिक, जैविक, रेडियोलॉजिकल, परमाणु एवं विस्फोटक) आपदाओं में उपयोग किए जाने वाले अत्याधुनिक उपकरण आकर्षण का केंद्र रहे। अन्य उपकरणों का भी प्रदर्शन किया गया। आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास मंत्री मदन कौशिक, आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष विनय रुहेला, लेफ्टिनेंट कर्नल (Ret)रघुवीर सिंह भण्डारी भी इस मौके पर मौजूद थे।

सचिव विनोद कुमार सुमन, गढ़वाल मंडल आयुक्त आनंद स्वरूप, IG (Fire) विम्मी सचदेव, अपर सचिव प्रकाश चंद्र, संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी दिनेश कुमार पुनेठा भी उपस्थित थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button