
Chetan Gurung
CM पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य में GEP (Gross Environment Product) के आंकलन की व्यवस्था शुरू की है और उनकी सरकार Ecology-Economy-Technology में तालमेल के साथ आगे बढ़ रही है। उनकी सरकार ने जो UCC लागू किया, उसको अन्य राज्यों ने भी अपने यहाँ लागू किया है।



आज देहरादून में मुख्यमंत्री ने `अमर उजाला’ के आयोजन में अभिनेता राकेश बेदी को सम्मानित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राज्य सरकार विरासत और विकास को आगे बढ़ा रही है। इस वर्ष 19 अप्रैल से शुरू हुई यात्रा में अब तक 40 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने 4 धाम यात्रा पूरी कर ली है।
उन्होंने कहा कि सीमांत क्षेत्र आदि कैलाश में पहले महज 400 से 500 लोग यात्रा में पहुंचते थे, पर अब यह संख्या बढ़कर इस वर्ष 45 हज़ार हो गई है। श्रद्धालु शीतकालीन यात्रा के लिए भी उत्तराखण्ड आ रहे हैं। सरकार का संकल्प है कि देवभूमि का मूल स्वरूप बना रहे तथा देवभूमि की आस्था एवं श्रद्धा से कोई खिलवाड़ ना करे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भविष्य के लिए उत्तराखण्ड को बचाना सबकी जिम्मेदारी है। आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित उत्तराखण्ड मिलना चाहिए। समान नागरिक संहिता एक भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को साकार करने की शुरुआत है। उन्होंने साल-2022 विधानसभा चुनाव में उत्तराखण्ड की जनता को वचन दिया था कि फिर सरकार बनने पर UCC लागू होगा। उन्होंने इस वचन को पूरा किया।
PSD ने कहा कि उत्तराखण्ड के साथ अन्य प्रदेशों में भी अब UCC लागू किया जा रहा है। चार सालों में 33 हज़ार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी मिली है। यह सभी नियुक्तियां पूर्ण रूप से पारदर्शिता के आधार पर हुई हैं। राज्य सरकार ने देश का सबसे सख्त नक़ल विरोधी कानून लागू किया है। मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, होमस्टे योजना जैसी तमाम योजनाओं से युवाओं को स्वरोजगार की ओर जोड़ा जा रहा है।
समारोह में केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा,उत्तराखंड के मंत्री गणेश जोशी, रेखा आर्या, मीडिया सलाहकार समिति के अध्यक्ष प्रो. गोविंद बिष्ट, MD (अमर उजाला) तन्मय माहेश्वरी, AU Group के President वरुण माहेश्वरी, DG (Information) बंशीधर तिवारी, Graphic Era समूह के Chairman डॉ कमल घनशाला और स्थानीय संपादक अनूप वाजपेयी मौजूद रहे।



