
Chetan Gurung
उत्तराखंड में निहंग सिखों और स्थानीय लोगों के बीच संघर्ष की घटनाओं पर CM पुष्कर सिंह धामी ने आज सचिवालय में Top Level बैठक कर हिदायत दी कि चार धाम यात्रा एवं हेमकुंड साहिब यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित की गई है। उन्होंने मार्ग पर लोगों के आने-जाने को व्यवधान रहित और सुगम बनाने के निर्देश भी दिए। Social Media के बेजा इस्तेमाल और लोगों में भड़काऊ Post के जरिये उत्तेजना फैलाने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कठोर Action लेने के निर्देश भी दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड में सदैव ‘अतिथि देवो भवः’ की परंपरा का पालन हुआ है।हमारे संस्कारों में ही अतिथियों के सम्मान और सुरक्षा का भाव छुपा है। श्रद्धालुओं और पर्यटकों को चाहिए कि वे प्रदेश के शांत, सौहार्दपूर्ण एवं आध्यात्मिक वातावरण का आनंद लें। किसी भी प्रकार की अफवाह अथवा भ्रामक जानकारी पर ध्यान न दें।
कर्णप्रयाग एवं नगरासू में सामने आई घटनाओं के संबंध में निष्पक्ष रूप से कार्रवाई की जा रही है। जांच में दोषी पाए गए लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई हो रही है। तथ्यों के आधार पर आगे भी कड़े कदम उठाए जाएंगे। बैठक में बदरी-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी तथा हेमकुंड साहिब प्रबंधन ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेन्द्रजीत सिंह बिन्द्रा भी उपस्थित रहे।
—
खास पहलू ये है कि उत्तराखंड आए श्रद्धालुओं ने कहा कि उनको यात्रा में कोई दिक्कत नहीं हो रही। Social Media का इस्तेमाल लोग Views अधिक से अधिक पाने के लिए अफवाहों का सहारा ले के गलत ढंग से कर रहे हैं। हेमकुंट साहिब की यात्रा पर आए तीर्थयात्रियों ने पुलिस – प्रशासन के के रुख पर संतोष जताया। पंजाब की श्रद्धालु सुखबीर कौर ने बताया कि वो 19 जून को यात्रा पर निकली थी। इस दौरान उन्हें कई लोगों ने यात्रा को लेकर सतर्क किया। मंगलवार को वापसी में गोविंदघाट पहुंची सुखवीर कौर ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि उन्हें पूरी यात्रा में कहीं कोई दिक्कत नहीं आई।
उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रशासन से लेकर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी पूरी क्षमता से यात्रा संचालित कर रही है। चिकित्सा सुविधा से लेकर, रहने खाने तक की पर्याप्त सुविधा है। यात्रा में स्थानीय लोग भी भरपूर सहयोग कर रहे हैं। यात्रा सम्पन्न कर चुके अन्य तीर्थयात्रियों ने भी वीडियो बयान में कहा है कि यात्रा सकुशल चल रही है। भारी भीड़ के बावजूद सभी सुविधाएं मिल रही हैं।



