उत्तराखंडदेशयूथ

Happy News::छूट गईं 211 एकल महिलाओं का पैसा जल्द जारी करने की ताकीद:हरिद्वार-उत्तरकाशी की 4K बालिकाओं को नन्दा गौरा में कल DBT होगी 19 Cr:मंत्री रेखा ने अफसरों को दी हिदायत

Chetan Gurung

महिला सशक्तिकरण-खेल-खाद्य और आपूर्ति मंत्री रेखा आर्या ने आज 211 चयनित एकल महिलाओं को स्वरोजगार योजना का पैसा जल्द जारी करने के लिए अफसरों को सख्त ताकीद की। यमुना कॉलोनी में Camp Office में समीक्षा बैठक में उन्होंने चालू वित्तीय वर्ष के लिए भी कार्यवाही फौरन शुरू कर विज्ञप्ति जारी करने के लिए निर्देश दिए।

योजना के तहत 484 एकल महिलाओं को पहले ही धनराशि की प्रथम किस्त जारी की जा चुकी है। 211 अन्य महिलाओं को धनराशि जारी होनी है। मंत्री ने कहा कि इस कार्य में कतई देरी न की जाए। इसके लिए बहुत जल्द कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री से समय मांगा गया है।

मंत्री ने मौजूदा वित्तीय वर्ष के लिए एकल महिला स्वरोजगार योजना के आवेदन आमंत्रित करने के लिए विज्ञप्ति अगस्त तक जारी करने के निर्देश दिए। मौजूदा वित्तीय वर्ष में 2000 महिलाओं को इस योजना के तहत लाभ देने की तैयारी की गई है। 8 अगस्त को महिला दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में तीलू रौतेली पुरस्कार और आंगनबाड़ी सम्मान पुरस्कार दिए जाने हैं।

इन दोनों के लिए विज्ञप्ति जारी कर दी गई है। बैठक में मंत्री रेखा ने अधिकारियों को इस प्रक्रिया को प्राथमिकता के साथ पूरा करने के लिए कहा। बैठक में विभागीय सचिव चंद्रेश कुमार, निदेशक बंसीलाल राणा उपस्थित रहे।

मंत्री रेखा ने बताया कि नंदा गौरा योजना के तहत हरिद्वार और उत्तरकाशी के 4000 से ज्यादा बालिकाएं समय से औपचारिकताएं पूरी न होने के कारण अपनी धनराशि प्राप्त नहीं कर पाई थी। इन सभी को 19 करोड़ 22 लाख 78 हजार रुपए की धनराशि गुरुवार को उनके बैंक खातों में DBT की जाएगी

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button