अंतरराष्ट्रीयउत्तराखंडदेशयूथराष्ट्रीयशिक्षा

जिंदगी में आगे बढ़ने-कामयाब होने के लिए खुद को Update करते रहें-केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी:Graphic Era विवि के दीक्षांत समारोह में 57 को Gold-3691 को Degree:Dr RC घनशाला को Award

Chetan Gurung
केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा, उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रह्लाद जोशी ने Students और युवाओं से जिंदगी में आगे बढ़ने और विकास के लिए खुद को लगातार Update करना कभी नहीं छोड़ना चाहिए। बदलती दुनिया में वही आगे बढ़ता है, जो सीखने की प्रक्रिया को कभी नहीं रोकता। अपने ज्ञान, कौशल तथा दृष्टिकोण को लगातार निखारता रहता है।

उन्होंने कहा कि जीवन में सीखने की यात्रा कभी समाप्त नहीं होती, बल्कि हर नया पड़ाव नई संभावनाओं और नए अवसरों का द्वार खोलता है। Graphic Era Deemed to be University के 13वें दीक्षांत समारोह जोशी ने कहा कि 21वीं सदी भारत की सदी बनने जा रही है। विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका होगी। जीवन में जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, चुनौतियां भी आएंगी, लेकिन यही समय युवाओं के लिए स्वर्णिम अवसर है।
केन्द्रीय मंत्री ने GEGI के Chairman डा. कमल घनशाला शिक्षा के क्षेत्र में परिश्रम और दूरदर्शिता की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंमे अब तक हजारों युवाओं के सपनों को दिशा देने के साथ ही उनको साकार करने का मंच भी प्रदान किया है। साधारण शुरुआत से ग्राफिक एरा को राष्ट्रीय और वैश्विक पहचान दिलाना उनके विजन, नवाचार और अदम्य संकल्प का प्रमाण है। ग्राफिक एरा आज केवल एक शिक्षण संस्थान नहीं, बल्कि अवसरों, नवाचार और भविष्य निर्माण का केंद्र बन चुका है।
उत्तराखंड के उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने कहा कि शिक्षा केवल डिग्री हासिल करने का साधन नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निखारने और राष्ट्र निर्माण के लिए महत्वपूर्ण कड़ी है। उन्होंने कहा कि ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के दम पर उत्तराखंड को राष्ट्रीय पहचान दिलाई है। उन्होंने डा. कमल घनशाला की संघर्षपूर्ण यात्रा को प्रेरक बताते हुए कहा कि उनका विजन आज हजारों युवाओं के सपनों को नई उड़ान दे रहा है। ग्राफिक एरा ग्रुप के मुख्य संरक्षक डा.RC  घनशाला को समाजसेवा, जैविक खेती, डेयरी विकास तथा सौर एवं नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए डॉक्टर ऑफ लेटर्स (डीलिट्) की मानद उपाधि से अलंकृत किया गया। डा. घनशाला ने कहा कि शिक्षा समाज और राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी शक्ति है।
GEGI के प्रमुख डा. कमल घनशाला ने कहा कि छात्र-छात्राएं सीमित सोच से ऊपर उठकर बड़े लक्ष्य निर्धारित करें। केवल रोजगार खोजने वाला नहीं, बल्कि दूसरों के लिए अवसर एवं रोजगार सृजित करने वाला बनें। भारत ने सर्विस सेक्टर में विश्व स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बनाई है, लेकिन अब समय आ गया है कि देश मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में भी नई क्रांति लाकर आत्मनिर्भरता और नवाचार की मिसाल पेश करे। उन्होंने युवाओं से विशेष रूप से मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में गुणवत्तापूर्ण शोध, तकनीकी नवाचार और वैश्विक स्तर की खोजों के लिए आगे आने का आह्वान किया।

डा. घनशाला ने कहा कि सच्ची सफलता केवल पद, प्रतिष्ठा या आर्थिक उपलब्धियों से नहीं मापी जाती, बल्कि व्यक्ति के संस्कार, संबंध और जीवन मूल्यों से उसकी वास्तविक पहचान बनती है। उन्होंने छात्र छात्राओं को अपने माता-पिता और बड़ों का सम्मान करने, शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने तथा रिश्तों में संवाद और संवेदनशीलता बनाए रखने की सलाह दी।
ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के चांसलर व नीति आयोग के सदस्य डा. VK सारस्वत ने दीक्षांत समारोह के श्रीगणेश की घोषणा की। कुलपति डा. नरपिंदर सिंह ने विश्वविद्यालय पर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए कहा कि ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी ने 2025 की राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग में देशभर में 48वां स्थान हासिल कर नई पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि ग्राफिक एरा ने न केवल राष्ट्रीय स्तर पर, बल्कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी शिक्षा, शोध और नवाचार के क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान स्थापित की है। विश्वविद्यालय में 85 से अधिक पाठ्यक्रम संचालित हो रहे हैं तथा इस वर्ष छात्रों को 61.63 लाख रुपये तक का उच्चतम पैकेज प्राप्त हुआ है।

उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय के छात्र गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, अमेजन जैसी प्रतिष्ठित वैश्विक कंपनियों में आकर्षक पैकेज पर चयनित होकर संस्थान का नाम रोशन कर रहे हैं। शोध एवं नवाचार के क्षेत्र में विश्वविद्यालय ने 1.5 लाख से अधिक साइटेशन और 2,982 पेटेंट दर्ज कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। दीक्षांत समारोह की शुरुआत भव्य और गरिमामयी अकादमिक शोभायात्रा के साथ हुई।

दीक्षांत समारोह में ग्राफिक एरा एजुकेशनल सोसाइटी की चेयरपर्सन लक्ष्मी घनशाला, ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशनस की वाइस चेयरपर्सन डा. राखी घनशाला, प्रो चांसलर डा. राकेश कुमार शर्मा, विश्वविद्यालय की एकेडमिक काउंसिल के सदस्य व ब्रह्मोस के पूर्व CEO व MD डा. सुधीर मिश्रा, यूकोस्ट के महानिदेशक डा. दुर्गेश पंत,  प्रो वीसी डा. संतोष एस सर्राफ, कुलसचिव डा. नरेश कुमार शर्मा, ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के कुलपति डा. अमित आर भट्ट, कुलसचिव डा. डी. के. जोशी मौजूद रहें।
57 को Gold Medal-3691 को Degree
दीक्षांत समारोह में 3691 छात्र-छात्राओं और शोधार्थियों को उपाधियां दी गईं। समारोह में 34 स्कॉलर्स को पीएचडी की उपाधि मिली। अपने कोर्स में टॉप करने वाले 57 छात्र- छात्राओं को स्वर्ण पदक प्रदान किए गए। 58 को रजत पदक व 55 को कांस्य पदक से सम्मानित किया गया।
ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में पीएचडी की डिग्री से अलंकृत होने वालों में रुचिरा रावत, आदित्य जोशी, भवनेश कुमार, आकाशदीप नेगी, अदिति मोहन, पूजा भटनागर, सागर भट्ट, कार्तिकेय रैना भी शामिल हैं। समारोह में कार्तिकेय बर्थवाल, वंदना पाठक, ऋत्विक बहुगुणा, अनुकृति शर्मा, अदिति यादव, सहज गुल, कशिश यादव, आस्था शाह, अनुष्का लखेड़ा समेत 57 छात्र छात्राओं को स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया। प्रदीप रावत, अक्षत भट्ट, आकृति शर्मा, अक्षय सैनी, आंशिक बहुखंडी, जिज्ञासा खन्ना, फिज़ा फातिमा, पूर्वा सक्सेना समेत 58 को रजत पदक प्रदान किया गया। कांस्य पदक पाने वालों में मोहित सिंह, प्रियांशु परमार, अंकिता चंदोला, रुचि शर्मा, दीक्षांत शर्मा, दीक्षा गुरुंग, हुजैफा मेहमूद के साथ 46 प्रतिभाशाली शामिल हैं।
वर्ष 2025 बैच के 3691 छात्र-छात्राओं को स्नातक से पीएचडी तक उपाधियां दी गईं। इनमें इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, कम्प्यूटर एप्लीकेशन, बायोटेक, माइक्रोबाइलॉजी, पर्यावरण विज्ञान,  कॉमर्स, इंगलिश, गणित, होटल मैनेजमेंट आदि के स्कॉलर और छात्र-छात्राएं शामिल हैं। 917 छात्र छात्राओं को पोस्ट ग्रेजुएट और 2740 को ग्रेजुएट की उपाधि दी गई।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button