Fake Narrative-Information से रहें Alert-CM पुष्कर ने Creaters-Influencers-Volunteers से की मुलाक़ात:कहा,`Social Media को राष्ट्र निर्माण-सकारात्मक बदलाव का बनाएँ जरिया’
उत्तराखंड के Youth बने Digital Brand Ambassador:देवभूमि की संस्कृति-पहचान को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बढ़ाएँ आगे:हल्द्वानी में Media Centre का शिलान्यास

Chetan Gurung
CM पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी में “Social Media Manthan with CM Dhami’में Social Media Influencers-Content Creaters-Digital Volunteers और युवाओं से कहा कि वे Fake Narrative-Fake Information से Alert रहें और देवभूमि की संस्कृति-पहचान को Digital Platform पर आए बढ़ाएँ।







युवाओं ने सोशल मीडिया, उत्तराखंड के विकास, रोजगार, संस्कृति, राष्ट्रवाद और युवाओं की भूमिका से जुड़े विषयों पर मुख्यमंत्री से सवाल पूछे। जिनका उनको बेबाकी, स्पष्टता और आत्मीयता के साथ जवाब मिला। मुख्यमंत्री पुष्कर ने कहा कि सोशल मीडिया केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, सकारात्मक परिवर्तन लाने और राष्ट्र निर्माण में भागीदारी निभाने का एक प्रभावशाली प्लेटफॉर्म बन चुका है।
उन्होंने कहा कि आज का युवा डिजिटल माध्यमों के जरिए अपनी बात पूरी दुनिया तक पहुंचाने की क्षमता रखता है। उत्तराखंड के युवाओं में इसकी अपार प्रतिभा मौजूद है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सोशल मीडिया को जनसंवाद का सशक्त माध्यम बनाया है। उत्तराखंड सरकार युवाओं को आगे बढ़ाने, रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने, स्टार्टअप, नवाचार, खेल, संस्कृति और पर्यटन के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने नकल विरोधी कानून, समान नागरिक संहिता, धर्मांतरण विरोधी कानून और सख्त भू-कानून जैसे ऐतिहासिक निर्णय लेकर युवाओं और प्रदेश के भविष्य को सुरक्षित करने का कार्य किया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि डिजिटल इंडिया के इस दौर में उत्तराखंड के युवा प्रदेश के ब्रांड एम्बेसडर बनकर दुनिया के सामने राज्य की सकारात्मक छवि प्रस्तुत करें। इस अवसर पर सांसद अजय भट्ट, मंत्री प्रदीप बत्रा, राम सिंह कैड़ा,विधायक सरिता आर्या उपस्थित रहे। CM PSD ने हल्द्वानी में 6.75 करोड़ रूपये की लागत से अत्याधुनिक मीडिया सेन्टर का शिलान्यास करने के साथ कहा कि यह मीडिया सेन्टर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ—पत्रकारिता—को समर्पित जीवंत मंच होगा। पत्रकारों की कर्मस्थली, विचार-विमर्श का संगम और जन-जन की आवाज को सशक्त रूप से अभिव्यक्त करने का माध्यम बनेगा।
उन्होंने कहा कि अब तक कुमाऊँ मंडल के पत्रकारों को कई महत्वपूर्ण कार्यों के लिए देहरादून पर निर्भर रहना पड़ता था, लेकिन इस मीडिया सेन्टर के निर्माण के बाद अधिकांश कार्य हल्द्वानी से ही संचालित हो सकेंगे। सेंटर में अत्याधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इनमें आधुनिक प्रेस कॉन्फ्रेंस हॉल,हाई-स्पीड इंटरनेट सुविधा,डिजिटल स्टूडियो,समृद्ध लाइब्रेरी होगी।
कैंटीन एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं के साथ-साथ दूरस्थ क्षेत्रों—मुनस्यारी, बागेश्वर, कपकोट, पिथौरागढ़, चंपावत, अल्मोड़ा एवं रानीखेत से आने वाले पत्रकारों के लिए आवासीय गेस्ट रूम की व्यवस्था भी की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि पत्रकार कल्याण कोष की राशि बढ़ाकर ₹5 करोड़ कर दी गई है। मान्यताप्राप्त पत्रकारों एवं उनके आश्रितों के लिए ₹5 लाख तक की कैशलेस स्वास्थ्य बीमा सुविधा लागू की गई है।
60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ पत्रकारों को ₹8000(आठ हजार) प्रतिमाह पेंशन प्रदान की जा रही है। उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी डॉ अनिल कपूर डब्बू, ध्रुव रौतेला, दिनेश आर्या, सुरेश भट्ट, शंकर कोरंगा, नवीन वर्मा,दीपक मेहरा,दिनेश मानसेरा,महानिदेशक (सूचना) बंशीधर तिवारी, DM ललित मोहन रयाल,SSP डॉ मंजूनाथ टीसी, CDO अरविंद कुमार पाण्डे इस दौरान मौजूद रहे।



