
Chetan Gurung
CM पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि PM नरेंद्र मोदी के सपनों का भारत और विकसित उत्तराखंड बनाने के लिए सबसे पहले समाज के आखिरी पायदान पर खड़े लोगों को मुख्य धारा से जोड़ना होगा।
उन्होंने अफसरों की बैठक में कहा कि साल-2047 तक प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने की दिशा में हर क्षेत्र में तेजी से कार्य किए जाएं। ग्राम स्तर से Mission-2047 तक उत्तराखंड का कैसा स्वरूप होगा, इस दिशा में DMs को भी जुटना होगा। समाज के अन्तिम छोर के लोगों तक पहुंचकर उन्हें जन कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने का भी कार्य उनको मुख्यधारा से जोड़ने के साथ किए जाएं। मुख्यमंत्री ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास से Virtual Meeting में सभी DMs को जरूरी ताकीद की। प्रत्येक जनपद में जनहित में 5-5 नवाचारों पर कार्य करने के निर्देश भी दिए।
उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को नियमित स्वच्छता अभियान चलाने के साथ ही 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस से 25 जुलाई तक Districts में व्यापक पौधारोपण अभियान चलाने के निर्देश भी दिए। मानसून सीजन के मद्देनजर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं करने के लिए भी अभी से जुटना होगा। भारतीय मौसम विभाग ने Monsoon Season में राज्य में औसत से अधिक बारिश की चेतावनी जारी की है। इसको ध्यान में रखते हुए पूरी तैयारी की जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि मानसून शुरू होने से पहले नालों की सफाई हो जाए। मानसून सीजन को ध्यान में रखते हुए पेयजल, विद्युत, सड़कों की सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
Chief Secretary आनंदबर्द्धन के बाद अब CS ने भी सड़कों के किनारे अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए विशेष अभियान चलाने की हिदायत दी। अतंरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए सभी जिलों में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जाए। 15 जून को होने वाले कैंची धाम स्थापना दिवस के अवसर पर ट्रैफिक प्रबंधन के लिए यातायात व्यवस्था के साथ ही आवश्यकतानुसार अस्थाई पार्किंग स्थलों की व्यवस्था की जाए। Verification Drive को और अधिक प्रभावी एवं तेज गति से संचालित किया जाए। अवैध रूप से बनाए गए आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड और अन्य दस्तावेजों के विरूद्ध सख्त अभियान निरंतर जारी रखें। सड़कों के किनारे अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए।
ये बात दीगर है कि CS के बाद अब CM के भी गरजने के बावजूद कम से कम Dakra-Garhi कैंट में अवैध कब्जों और अतिक्रमण के खिलाफ कोई Action लेने से जिला प्रशासन हिचकता दिख रहा है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि सरकारी कार्यालय में 1064 helpline से संबंधित बोर्ड एवं बैनर स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करें। भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखण्ड के लिए लोगों को जागरूक किया जाए। अफसरों की बैठक में प्रमुख सचिव RK सुधांशु-VC (MDDA) बंशीधर तिवारी भी मौजूद थे।