उत्तराखंडदेशराजनीतिराष्ट्रीय

पशुपतिनाथ में पूजा:215 फुट ऊंचा तिरंगा फहराया:9 MMU को हरी झंडी:खटीमा-मेलाघाट Road पुनर्निर्माण को मंजूरी:CM पुष्कर का एक और Busy Day

Chetan Gurung

अपने Home District उधम सिंह नगर में लगातार दूसरे दिन CM पुष्कर सिंह धामी ने खुद को पूजा-सरकारी कार्यों में Busy रखा। उन्होंने खटीमा में पशुपतिनाथ मंदिर में पूजा-पाठ किया। 215 फुट ऊंचे तिरंगे को शान से फहराया। टनकपुर में सशक्त बहाना उत्सव में 36 करोड़ के करीब की योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया।

पशुपतिनाथ मंदिर में पूजा करते CM PSD

——–

बुधवार को मुख्यमंत्री सुबह से ले के रात तक तमाम आयोजनों में बेहद मशरूफ़ रहे थे। आज भी ऐसा ही रहा। पशुपतिनाथ मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर उन्होंने प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की। मंदिर में घंटी चढ़ाई। मंदिर परिसर में महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने फूल-मालाओं और जयकारों के साथ मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया।

PSD ने यहाँ कहा कि उत्तराखंड की आध्यात्मिक धरोहर ही इसकी सबसे बड़ी शक्ति है। यहाँ के हर मंदिर और हर धाम में लोक आस्था बसती है। इन पवित्र स्थलों के संरक्षण और विकास के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता अटूट है। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, दायित्वधारी फरजाना बेगम, अनिल कपूर डब्बू, शंकर कोरंगा मौजूद रहे।

–मुख्यमंत्री पुष्कर ने महिलाओं के साथ मट्ठा मथा-उनके कार्यों को समझा–

टनकपुर में आयोजित मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव में ₹36.30 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करने के साथ ही नवनिर्मित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय शुरू करते हुए कहा कि ये परियोजनाएं अवस्थापना सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने के साथ ही क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण साबित होंगी।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में मातृशक्ति को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार महिलाओं को ‘सशक्त उद्यमी’ के रूप में स्थापित कर रही है। उन्हें विभिन्न योजनाओं से आच्छादित करने के साथ ही स्वयं सहायता समूहों से भी जोड़ा जा रहा है। डबल इंजन सरकार के प्रयासों का ही परिणाम है कि आज 1.65 लाख महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं।

————-

कंजाबाग तिराहा (खटीमा) में मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत कार्यदायी संस्था लघु सिंचाई विभाग के जरिये 47.42 लाख की लागत से स्थापित किए गए 215 फीट ऊँचे राष्ट्रीय ध्वज का विधिवत पूजा-अर्चना कर फीता काटकर ध्वजारोहण किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज हमारे देश की एकता, अखंडता और शौर्य का प्रतीक है।

 

लघु सिंचाई विभाग ने प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान (पीएम कुसुम) योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए सोलर प्रदर्शनी लगाकर किसानों व जनता को योजना की विस्तृत जानकारियां दी।  दायित्वधारियों के साथ ही जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा, उपाध्यक्ष (जिला विकास प्राधिकरण) जय किशन, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, इस मौके पर मौजूद थे।

CM पुष्कर ने लगे हाथों 9 मोबाइल मेडिकल यूनिट (एम्बुलेंस) को हरी झंडी दिखाकर रवाना भी कर दिया। हंस फाउंडेशन (देहरादून) ने 8 और हिन्दुस्तान जिंक व ममता संगठन के संयुक्त सौजन्य से 1 MMU को सेवा में लाया गया। मुख्यमंत्री ने अपने निजी आवास, नगला तराई खटीमा से सभी वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। प्रोजेक्ट मैनेजर (हंस फाउंडेशन) युद्धवीर सिंह ने बताया कि फाउंडेशन की 8 मोबाइल यूनिट में से 4 उधम सिंह नगर में व 4 नैनीताल में स्वास्थ सेवाएं देंगी।

PSD ने 20.89 करोड़ रुपये की लागत से खटीमा–मेलाघाट सड़क (State Highway-107) पुनर्निर्माण कार्यों का शिलान्यास भी किया। इसके लिए विधिवत पूजा-अर्चना की। 11.50 किलोमीटर लंबी सड़क का पुनर्निर्माण, केसी ड्रेनेज सिस्टम, सड़क सुरक्षा कार्य, रोड साइनएज की स्थापना, तथा टीबीएम एवं बीसी के माध्यम से सुदृढ़ीकरण कार्य किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सड़क खटीमा क्षेत्र के विकास की धुरी होने के साथ ही भारत-नेपाल सीमावर्ती संपर्क का भी महत्वपूर्ण मार्ग है। सीमावर्ती व्यापार, पर्यटन और शिक्षा से जुड़े अवसरों को इससे नई दिशा मिलेगी। खटीमा अब शिक्षा का हब बन चुका है। सीमावर्ती क्षेत्रों के विद्यार्थी भी यहाँ शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “कनेक्टिविटी ही विकास की रीढ़” के संकल्प को आगे बढ़ा रही है। राज्य के प्रत्येक क्षेत्र में सड़कों का विस्तार और आधुनिकीकरण तेजी से किया जा रहा है। सड़कों को गढ्ढा मुक्त करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button