उत्तराखंडदेशपर्यटनराजनीतिराष्ट्रीय

गगन को छू लें-पहाड़ों पर उड़ें:CM ने देहरादून से नैनीताल-बागेश्वर-मसूरी,हल्द्वानी-बागेश्वर हेली सेवाओं को दिखाई हरी झंडी:कहा,`उत्तराखंड की संस्कृति से दुनिया परिचित होगी-आर्थिकी में उछाल आएगा’:Emergency में बहुत मदद मिलेगी

Chetan Gurung

जेब में दमड़ी है तो अब उत्तराखंड के 4 पहाड़ी शहरों तक हवाई रास्ते से झटपट पहुँचने का Option आज सरकार ने दे दिया। CM पुष्कर सिंह धामी ने हरी झंडी दिखा के मंगलवार को देहरादून से नैनीताल-बागेश्वर-मसूरी और हल्द्वानी-बागेश्वर के मध्य हेली सेवाओं को UDAAN योजना में शुरू कर दिया। इस तरह मिनटों में अब इन थका डालने-वक्त खाने वाले सफर को पूरा किया जा सकेगा।

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा, `इन चार हेली सेवाओं से राज्य में पर्यटन एवं आर्थिक विकास को गति मिलेगी। बेहतर कनेक्टिविटी से स्थानीय लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे। बागेश्वर, नैनीताल और मसूरी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण हैं। इनका कुदरती सौन्दर्य,शांत-मनोरम वादियाँ, हरियाली से सजे पहाड़, ऐतिहासिक मंदिर और समृद्ध संस्कृति देश-दुनिया के पर्यटकों को अपनी तरफ खींचते रहते हैं।

नैनीताल नयनाभिरामी झीलों, नयना देवी शक्तिपीठ और कैंची धाम के लिए प्रसिद्ध है। सरयू और गोमती नदी के पावन संगम पर स्थित बागेश्वर का क्षेत्र, पवित्र बागनाथ मंदिर और प्रसिद्ध उत्तरायणी मेले के लिए जाना जाता है। देहरादून से इन स्थानों पर पहुंचने में सड़क मार्ग से लगभग 8 से 10 घंटे लगते हैं। हेली सेवा में ये सफर करीब 1 घंटे का ही होगा। Emergency में इन क्षेत्रों में रहने वालों को बहुत राहत-मदद मिलेगी। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आम आदमी को भी हवाई यात्रा करने में सक्षम बनाने के उद्देश्य से शुरू `उड़े देश का आम आदमी’ (UDAAN) योजना का शुक्रगुजार होना चाहिए।

इस योजना में राज्य के कई हिस्सों में हवाई पट्टियों और हेलीपोर्ट्स का विकास किया गया है। राज्य में 18 हेलीपोर्ट्स से हेली सेवाओं के संचालन की दिशा में कार्य किया जा रहा है। 12 हेलीपोर्ट्स पर सेवाएं प्रारंभ की जा चुकी हैं। इन हेली सेवाओं से गौचर, श्रीनगर, चिन्यालीसौड़, हल्द्वानी, मुन्स्यारी, पिथौरागढ़, पंतनगर, चंपावत और अल्मोड़ा को जोड़ा जा चुका है।

राज्य में हवाई संपर्क को और अधिक सशक्त बनाने के लिए घरेलू उड़ानों को बढ़ावा देने के साथ ही उत्तराखंड को वैश्विक स्तर पर एक प्रमुख गंतव्य के रूप में स्थापित करने के उद्देश्य से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के विस्तार के लिए भी लगातार कोशिशें सरकार के स्तर पर की जा रही हैं।

 

–CM ने मुसाफिरों से Virtually बात भी की—

मुख्यमंत्री ने आज हेली सेवाओं से सफर कर रहे लोगों से Virtually भी बात की। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी, विधायक उमेश शर्मा काऊ, खजानदास, सविता कपूर, बृज भूषण गैरोला, मेयर देहरादून सौरभ थपलियाल, प्रमुख सचिव RK सुधांशु, सचिव सचिन कुर्वे, गढ़वाल मण्डल आयुक्त विनय शंकर पाण्डेय, CEO-UCADA सोनिका, वर्चुअल माध्यम से विधायक सुरेश गड़िया, पार्वती दास, राम सिंह कैड़ा उपस्थित थे।

–हफ्ते में सातों दिन सेवा—

देहरादून-मसूरी हेली सेवा उत्तराखंड हवाई सम्पर्क योजना के तहत संचालित की जा रही है। शेष तीन हेली सेवाएं केंद्र सरकार की क्षेत्रीय सम्पर्क योजना के तहत संचालित की जा रही हैं। देहरादून-मसूरी के बीच 5 सीटर, अन्य जगहों के लिए 7 सीटर हेलीकॉप्टर उड़ान भरेंगे। देहरादून से बागेश्वर, नैनीताल और हल्द्वानी से बागेश्वर की हेली सेवा सप्ताह में सातों दिन और एक दिन में 2 बार संचालित होगी। मसूरी-देहरादून हेली सेवा पहले माह में प्रतिदिन एक उड़ान भरेगी।

–किराया ये तय किया है–

1 – देहरादून–नैनीताल (Rs 4500 प्रति यात्री)

देहरादून से उड़ान-सुबह 8.15, दोपहर-2.25 बजे

नैनीताल से उड़ान-सुबह 9.10, दोपहर-3.20 बजे

2-देहरादून–बागेश्वर (Rs 4000 प्रति यात्री)

देहरादून से उड़ान-सुबह 10.20, दोपहर-12.30 बजे

बागेश्वर से उड़ान-सुबह 11.10, दोपहर-1.20 बजे

3–हल्द्वानी–बागेश्वर (Rs 3500 प्रति यात्री)

हल्द्वानी से उड़ान- सुबह 8.30, दोपहर- 2.45 बजे

बागेश्वर से उड़ान-सुबह 9.00, दोपहर-3.00 बजे

4-देहरादून–मसूरी (Rs 2578 प्रति यात्री)

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button