ये हुई न बात!!वृदधा की फरियाद पर DM सविन का Action! दस्ता भेज सीज कर दिया अवैध गैस गोदाम:महकमे के अफसरों को लगाई फटकार,`पूछा कि कैसे चल रहा था गैस गोदाम? कहां सो रहे थे अफसर-नियम’
लाइसेन्स रद्द:BPCL अफसरों को भी चुप्पी पर सुनाई खरी-खोटी:Action की चेतावनी:12,000 वर्ग फीट जमीन पर ढाई दशक से जबरन कब्जा

Chetan Gurung
राजधानी के Action King किस्म के DM सविन बंसल ने एक वृदधा की फरियाद पर प्रशासन का दस्ता भेज के आज तड़के रायपुर में अवैध रूप से चलाए जा रहे गैस गोदाम को सीज कर दिया। लीज समाप्त होने के बावजूद सालों से गैस गोदाम के संचालन पर बंसल ने अपने अफसरों के साथ ही BPCL के अफसरों को भी आड़े हाथों लिया। गोदाम का लाइसेन्स 3 महीने के लिए फिलहाल रद्द कर दिया गया है।
DM Savin Bansal
————–
जिलाधिकारी ने वृदधा की शिकायत की मिलते ही जांच बिठा दी। SDM कुमकुम जोशी को कार्रवाई के निर्देश दिए। शुक्रवार को जिला प्रशासन एवं पुलिस की टीम ने कार्रवाई की। इससे 95 वर्ष की महिला को फरियाद करने पर इंसाफ मिला। ये मामला जिलाधिकारी के जनता दर्शन-जनसुनवाई कार्यक्रम में सामने आया था।
गढ़ी कैंट की वृदधा ने अपनी भूमि पर अवैध रूप से गैस गोदाम संचालित होने तथा भूमि पर कब्जे की शिकायत की थी। DM ने अवैध गैस गोदाम का लाईसेंस निरस्त करने के निर्देश दिए थे। सभी शिकायती बिन्दुओं पर विस्तृत जांच कर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश भी राजस्व विभाग को दिए गए थे। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से पूछा कि इतने लम्बे समय से जिम्मेदार विभागों ने क्यों कोई कार्रवाई नहीं की?
विभागीय अधिकारियों के प्रकरण पर संज्ञान न लिए जाने पर हैरानगी और नाराजगी प्रकट करते हुए कहा कि आखिर वे और उनके नियम कहाँ थे? आखिर इस मामले में कोई कठोर कार्रवाई क्यों नहीं की गई? उन्होंने जांच कर गोदाम के लाइसेन्स को रद्द करने के आदेश दिए। इसके बाद शाम तक लाइसेन्स को फिलहाल 3 महीने के लिए रद्द कर दिया गया।
महिला ने अपनी शिकायत पत्र में बताया था कि रायपुर के रांझावाला में उनकी 12 हजार वर्ग फीट भूमि पर भू-माफिया की नजर है। इस अवैध कब्जा कर गैस एजेंसी का संचालन किया जा रहा है। उनके पति ने वर्ष-1988 में 10 वर्ष की लीज पर गैस गोदाम संचालित करने के लिए दिया था। लीज समाप्त होने के बाद भी इसको खाली नहीं किया गया। वर्ष-2000 से किराया देना भी बंद कर दिया गया।
उन्होंने आरोप लगाया कि दस्तावेजों में हेरफेर कर भूमि भी अपने नाम कर दी थी। DM ने State Level Co-Ordinator (LPG),RM-BPCL और विस्फोटक नियंत्रक (इन्दिरानगर) को कार्यवाही के निर्देश दिए।