उत्तराखंडदेशराष्ट्रीय

आला नौकरशाहों-IPS-IFS अफसरों ने CM पुष्कर को कहा,`Happy New Year Sir’:PSD ने कहा,`उत्तराखंड को Number-1 बनाना है:CS राधा की अफसरों से प्रदेश को अग्रणी बनाने की अपील

Chetan Gurung

साल-2025 की पहली सुबह मंत्री-MLAs के साथ ही आला नौकरशाहों ने CM पुष्कर सिंह धामी से उनके आवास पर पहुँच के गुलदस्ता भेंट करने के बाद Happy New Year कह के शुरू की। PSD ने सभी अफसरों को मिल के मेहनत से कार्य कर रजत जयंती साल में उत्तराखंड को देश का अग्रणी राज्य बनाने का संकल्प लेने को कहा। BJP के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और MLAs में खजानदास-मदन कौशिक भी बधाई देने पहुँचने वालों में शामिल थे।

BJP के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी ओहदेदारों के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बधाई देने पहुंचे

—————

CM पुष्कर सिंह धामी को नए साल की बधाई देते मंत्री गणेश जोशी-MLA खजान दास-मदन कौशिक

——————–

नववर्ष पर मंत्री गणेश जोशी, विधायकों, IAS-IPS-IFS-PCS अफसरों ने समूह में पहुँच के मुख्यमंत्री को बधाई और शुभकामना दी। मुख्यमंत्री ने भी उनको नव वर्ष की शुभकामनाएं दी और उनके मंगलमय जीवन की कामना करते हुए कहा कि नव वर्ष पर हमें नए संकल्प के साथ आगे बढ़ना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष में प्रवेश कर गया है। राज्य को हर क्षेत्र में अग्रणी श्रेणी में लाने के लिए सबको मिल के प्रयास करने होंगे। IAS अफसरों ने CS राधा रतूड़ी की अगुवाई में मुलाकात की। ACS आनंदबर्द्धन-प्रमुख सचिव RK सुधांशु-BVRC पुरुषोत्तम-विजय जोगदंड-विनोद सुमन-चंद्रेश यादव-विनय शंकर पांडे-स्वाति भदौरिया और कई अन्य अफसर इनमें शामिल थे।

IPS अफसरों में DGP दीपम सेठ-ADGP PVK प्रसाद-अमित सिन्हा-अंशुमन AP-नारायण सिंह नपल्च्यल-जनमेजय खंडूड़ी-अजय सिंह समेत अन्य शामिल थे।

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय परिसर में आयोजित ‘नववर्ष शुभकामनाएं’ कार्यक्रम में नव वर्ष की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सचिवालय सर्वोच्च प्रशासनिक संस्था है। इसके सहयोग से प्रदेश ने SDG इंडेक्स में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जो एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने अफसरों-कर्मचारियों से अपील की कि नये वर्ष में और अधिक लगन एवं जोश से कार्य करें। वर्ष-2025 में प्रदेश हर क्षेत्र में देश भर में प्रथम  स्थान प्राप्त करे। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव आंनद बर्द्धन भी मौजूद रहे |

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button