उत्तराखंडदेशराजनीतिराष्ट्रीय

Big News::नगर निगम-पालिका परिषद-नगर पंचायतों के Election 23 जनवरी-2025 को:25 January को नतीजों का ऐलान:BJP-Congress में टिकट की दौड़ धूप ने पकड़ी रफ्तार

Chetan Gurung

उत्तराखंड में नगर निगम-नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों के Election 23 जनवरी-2025 को होंगे। 25 जनवरी को नतीजों का ऐलान होगा। राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने सोमवार को आयोग मुख्यालय में तारीखों की घोषणा के साथ Program जारी किया।

 

Program 11 नगर निगम, 43 नगर पालिका परिषद एवं 46 नगर पंचायतों के बाबत जारी किया गया। निर्वाचन आयुक्त ने बताया कि नाम निर्देशन पत्र 27 दिसंबर, 2024 से प्राप्त किए जा सकेंगे। नाम निर्देशन पत्रों को प्राप्त करने की अंतिम तिथि 30 दिसंबर 24 है।

उन्होंने कहा कि नाम निर्देशन पत्रों की जांच 31 दिसंबर, 2024 एवं 1 जनवरी, 2025 को की जाएगी। नाम निर्देशन पत्रों की वापसी की तिथि 2 जनवरी, 2025 निर्धारित की गई है। 3 जनवरी 2025 को निर्वाचन प्रतीक आबंटित किए जाएंगे।

मतदान की तिथि 23 जनवरी 2025 एवं मतों की गणना की 25 जनवरी, 2025 को की जाएगी। सुशील ने बताया कि प्रदेश में महिला मतदाताओं की संख्या 14 लाख 93 हजार 519  और पुरुष मतदाताओं की संख्या 15 लाख 89 हजार 467 है। अन्य मतदाताओं की कुल संख्या 514 है। Total मतदाताओं की कुल संख्या 30 लाख 83 हजार 500 है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में संवेदनशील मतदान केंद्र 601 एवं मतदान स्थल 1292 हैं। अति संवेदनशील मतदान केंद्र 422 और मतदान स्थल 1078 हैं। संवेदनशील एवं अति संवेदनशील मतदान केंद्रों की संख्या घट बढ़ सकती है। चुनाव कार्यक्रम घोषित होते ही BJP और Congress में टिकटों के दावेदारों की भागदौड़ में आज से ही इजाफा और रफ्तार आ गई।

वे तत्काल हर वह कदम उठाने की कोशिश कर रहे, जो उनके लिए टिकट दिलाने में मदद कर सके। BJP के टिकट के लिए मारामारी बहुत अधिक है। इसकी TRP बहुत ऊपर है। सत्ताधारी पार्टी का टिकट ले पाना बहुत टेढ़ी खीर साबित हो सकता है। देहरादून के Mayor की कुर्सी पर बैठने का ख्वाब देखने वालों की कतार लंबी है। इसमें पार्टी के निष्ठावानों और हर किस्म से शक्ति संपन्नों की कमी नहीं दिखाई देती है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button