उत्तराखंडयूथराजनीति

रात को CM पुष्कर का संगठन के कर्मठों को दायित्व का तोहफा:पुनीत मित्तल समेत 18 को फिर निगमों-परिषदों-समितियों में कुर्सियाँ

Chetan Gurung

BJP और CM पुष्कर सिंह धामी ने संगठन के कर्मठ चेहरों को देर रात जारी 18 दायित्वधारियों की एक और List में परिषदों-निगमों और समितियों के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष की कुर्सी सौंप दी गई। पुनीत मित्तल और एकाध को छोड़ बाकी नाम बहुत जाने-पहचाने नहीं लगते हैं। अब तक 2 List में 38 नामों को चंद दिनों में दायित्व सौंपे जा चुके हैं।

मुख्यमंत्री ने जनहित के बिना पर में विभागीय दायित्व सौंपे। उन्होंने उम्मीद जताई कि सौंपे गये विभागीय दायित्वों से प्रदेश में विभागीय जन कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आएगी। उनके प्रभावी अनुश्रवण में भी मदद मिलेगी।

सूचना महानिदेशक (DG-Information)  बंशीधर तिवारी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने 18 चेहरों को दायित्व सौंपे। पहली सूची में 20 नाम शामिल थे। अब तक 38 नामों को दायित्व सौंपे गए हैं। उम्मीद की जा रही है कि ये सिलसिला अभी आगे भी जारी रह सकता है। बेशक अब छोटी-छोटी सूची हो।

  1. बलवीर घुनियाल-उपाध्यक्ष (जड़ी-बूटी सलाहकार समिति)
  2. सुरेन्द्र मोघा-उपाध्यक्ष ( उत्तराखंड पशु कल्याण बोर्ड)
  3. भुवन विक्रम डबराल-उपाध्यक्ष (जड़ी-बूटी सलाहकार समिति)
  4. सुभाष बर्थवाल-उपाध्यक्ष (राज्य निर्माण आंदोलनकारी सम्मान परिषद)
  5. पुनीत मित्तल-उपाध्यक्ष ( नगरीय पर्यावरण संरक्षण परिषद)
  6. गिरीश डोभाल-उपाध्यक्ष (प्रदेशीय मौन परिषद)
  7. गीताराम गौड-उपाध्यक्ष (उत्तराखंड जनजाति सलाहकार परिषद)
  8. डा. जयपाल-उपाध्यक्ष, उत्तराखंड राज्य उच्च शिक्षा उन्नयन समिति
  9. देशराज कर्णवाल-उपाध्यक्ष (समाज कल्याण योजनाएं एवं अनुश्रवण समिति)
  10. अजीत चौधरी-उपाध्यक्ष (उत्तराखंड राज्य किसान आयोग)
  11. प्रताप सिंह पंवार-उपाध्यक्ष (राज्य औषधीय पादप बोर्ड)
  12. जगत सिंह चौहान-उपाध्यक्ष (राज्य स्तरीय लघु सिंचाई सलाहकार समिति
  13. गीता रावत-अध्यक्ष (राज्य स्तरीय सतर्कता समिति)
  14. शंकर कोरंगा-उपाध्यक्ष-राज्य स्तरीय जलागम परिषद
  15. महेश्वर सिंह महरा-उपाध्यक्ष, चाय विकास सलाहकार परिषद
  16. सरदार मनजीत सिंह सह अध्यक्ष,-प्रदेश स्तरीय गन्ना विकास सलाहकार समिति
  17. नवीन वर्मा उपाध्यक्ष-उपाध्यक्ष, वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद्
  18. अशोक नबयाल-उपाध्यक्ष, उत्तराखंड जनजाति सलाहकार परिषद

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button