उत्तराखंडदेशराजनीतिराष्ट्रीय

कारनामा::महाराष्ट्र Assembly Election में CM पुष्कर का 100 फीसदी Strike Rate:जीते प्रत्याशियों को फोन पर बधाई दी:समर्पण भाव से लोगों की सेवा की जताई उम्मीद

Chetan Gurung

CM पुष्कर सिंह धामी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में 100 फीसदी Strike Rate निकालने का कारनामा कर दिखाया। केदारनाथ विधानसभा By-Election में परचम फहराने के साथ ही उन्होंने जिन-जिन सीटों पर महाराष्ट्र में प्रचार किया,सभी में BJP (महायुती) ने फतह पाई। PSD ने आज विजयी प्रत्याशियों को Telephone पर बधाई दी और उम्मीद जताई कि वे लोगों की उम्मीदों पर दुगुना खरा उतरेंगे। उन्होंने फतह के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी नीतियों, पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व की कुशल रणनीति और महाराष्ट्र में भाजपा की जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता को जिम्मेदार ठहराया।

उन्होंने विजयी प्रत्याशियों आशीष शेलार (बांद्रा वेस्ट)-राजन नाइक (नालासोपारा)-संजय मुकुंद केलकर (ठाणे)-प्रताप बाबुराव सरनाईक (ओवला माजीवाड़ा)-स्नेहा दुबे पंडित (वसई)-नरेन्द्र मेहता (मीरा भाईंदर) से फोन पर बात की और उनको बधाई दी।

खास पहलू ये है कि मुख्यमंत्री पुष्कर ने इन सभी प्रत्याशियों के लिए प्रचार किया था। ये सभी विजयी हुए। लोकसभा चुनाव और पंजाब विधानसभा चुनाव में भी पुष्कर का Strike Rate जबर्दस्त रहा था।  महाराष्ट्र चुनाव प्रचार के दौरान PSD को भाजपा आलाकमान ने महाराष्ट्र के कई हिस्सों और सीटों पर प्रचार और संवाद का दायित्व सौंपा था।

नतीजों ने बताया कि उनका विजय का Strike Rate सौ फीसदी निकला। ये बड़ी उपलब्धि कही जा रही है। उन्होंने विजयी प्रत्याशियों से बातचीत में विश्वास जताया कि वे अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button