
CM पुष्कर सिंह धामी और खेल मंत्री रेखा आर्या ने आज Asian Women Hockey Championship में Winner भारतीय टीम की ड्रैग फ्लिकर मनीषा चौहान को उनके बेहतरीन प्रदर्शन पर भरपूर दाद-बधाई और शुभकामनाएँ देने के साथ सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने उनको उत्तराखंड में ही सरकारी नौकरी देने का वादा किया। मनीषा के साथ हरिद्वार के DSO शबाली गुरुंग-प्रशिक्षक बलविंदर सिंह और उसके माता-पिता भी थे।
CM Pushkar Singh Dhami with Asian Champion Indian Hockey Team’s member Manisha Chauhan and her Parents
————————-
मनीषा हाल ही में बिहार के राजगीर में आयोजित एशियाई चैंपियनशिप में Gold Medal जीतने वाली भारतीय टीम की सदस्य है।उसने प्रतियोगिता में 2 गोल भी करने में सफलता पाई। वह हरिद्वार में श्यामपुर में रहती हैं। खेल मंत्री रेखा और मुख्यमंत्री ने मनीषा को मिलने के लिए निमंत्रित किया था।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने एशियाई चैम्पियन भारतीय hockey टीम की सदस्य मनीषा चौहान को अपने आवास पर सम्मानित किया
———————–
District Sports Officer शबाली सुबह मनीषा और उसके माता-पिता को ले के सुबहा पहले यमुना कॉलोनी में खेल मंत्री आवास फिर मुख्यमंत्री आवास पहुंची। खेल मंत्री ने मनीषा के प्रदर्शन की तारीफ की और उसके प्रदर्शन तथा संघर्ष को युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया। उन्होंने कहा कि सरकार उसकी हर संभव मदद करेगी।
CM पुष्कर ने व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद मनीषा से मुलाक़ात की और उसको Memento-गुलदस्ता प्रदान किया। स्वर्ण पदक भी पहनाया। उन्होंने बधाई देने के साथ ही मनीषा को आश्वस्त किया कि उत्तराखंड सरकार उसको सरकारी नौकरी देगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि वह भविष्य में देश और प्रदेश का नाम और रोशन करेगी।