उत्तराखंडदेशराजनीतिराष्ट्रीय

नई सूरत में नई दिल्ली का `उत्तराखंड निवास’:CM पुष्कर के हाथों लोकार्पण:कामगारों का किया सम्मान

Chetan Gurung

UP के विभाजन से पहले की जर्जर और पुरानी इमारत को ध्वस्त कर नई सूरत में आए नई दिल्ली के चाणक्यपुरी में नव निर्मित `उत्तराखंड निवास’ का आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सादे आयोजन में लोकार्पण किया.राज्य अतिथि गृह के निर्माण में योगदान देने वाले कामगारों का उन्होंने शाल ओढ़ा के सम्मान किया.

इसके साथ ही अब नई दिल्ली में उत्तराखंड के पास राज्य संपत्ति विभाग के नियंत्रण वाले दो State Guest House हो गए हैं.मंत्री-विधायकों-MPs और अन्य प्रमुख लोगों के रहने की दिक्कत अब कम से कम दिल्ली में नहीं होने वाली है.CM भी अब तक उत्तराखंड सदन (नजदीक यशवंत प्लेस) में ही ठहरते रहे हैं.CM पुष्कर ने लोकार्पण के दौरान और पूजा-अर्चना में हिस्सा लिया.

उनके साथ मंत्री प्रेम चन्द्र अग्रवाल-डॉ धन सिंह रावत-गणेश जोशी-BJP के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट-पूर्व CM त्रिवेंद्र सिंह रावत-MP अजय भट्ट-माला राज्यलक्ष्मी-MLA दलीप रावत-मुख्य सचिव राधा रतूड़ी भी मौजूद थीं.State Guest House के लोकार्पण के बाद मुख्यमंत्री ने श्रमिकों के योगदान को याद करते हुए कहा कि उनका सम्मान करना हम सभी के लिए सौभाग्य की बात है। श्रमिकों की रात-दिन की मेहनत एंव उनके अथक परिश्रम से हम उत्तराखण्ड निवास का लोकार्पण कर पा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि श्रमिकों के समर्पण भाव और मेहनत के चलते ही हम निर्माण कार्य को तय समय में पूरा कर पाए। सम्मानित होने पर श्रमिकों ने भी मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। पूर्व में भी मुख्यमंत्री कई अवसरों पर श्रमिकों के बीच में जाकर उनका हौसला अफजाई करते हुए नजर आए हैं। सिल्क्यारा रेस्क्यू अभियान के दौरान भी मुख्यमंत्री श्रमिकों के बीच मे जाकर उनसे संवाद करते नजर आए थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button