उत्तराखंडदेशराष्ट्रीय

Pushkar in Rajasthan::कहा,`उत्तराखंड देवों की भूमि:यहाँ कण-कण में देवताओं का वास’

Chetan Gurung

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को राजस्थान के माउंट आबू स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्विद्यालय की तरफ से आयोजित ’ग्लोबल समिट-2024’ में कहा कि उत्तराखंड देवों की भूमि है और यहाँ कण-कण में शंकर का वास है.जिधंर भी नजर डालेंगे वहीँ देवस्थान के दर्शन होंगे.

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड प्राकृतिक रूप से सुरम्य और आध्यात्मिक रूप से विशिष्ट है। विश्व के कोने-कोने से लोग देवभूमि आकर स्वयं की खोज करते हैं। स्वयं को साधना में लगाते हैं। लोग उन्हें पूछते हैं कि देवभूमि में कितने देवस्थान हैं या कितने प्रसिद्ध स्थान हैं, तो मेरा एक ही उत्तर होता है कि देवभूमि का हर स्थान देवों का है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड का हर स्थान पर्वतों, वनों,हिम ग्लेशियर, नदियों से आच्छादित है।ऐसे स्थान पर वही आ पाता है जिन पर बाबा की कृपा होगी। उन्होंने कहा कि आज मैं भी एक जिज्ञासु बनकर Summit में आया हूँ. मुझे अपने भीतर भी एक आत्मिक शांति का एहसास हो रहा है। वह वर्षों से प्रजापिता ब्रह्मकुमारीज के आयोजनों में आते रहे हैं। बहुत बार संस्थान के लोग माउंट आबू आने के लिए कहते थे। मन में आने की बहुत इच्छा भी रही। इसके पीछे का कारण परमपिता परमात्मा का असीम आशीर्वाद भी है और इस स्थान की महत्ता भी है.राज योगिनी दीदी मां रतन मोहिनी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि जो स्नेह यहां मिलता है वह भी इसका बड़ा कारण है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वह यहां स्वच्छ और स्वस्थ समाज के निर्माण में अध्यात्म की महत्वपूर्ण भूमिका को समझने के लिए ही आए हैं. कैसे इन मूल्यों को हम अपने जीवन में उतार सकते हैं,इस पर सोचता हूँ.नई तकनीक भौतिक सुख प्रदान करती है.आध्यात्मिकता आंतरिक सुख प्रदान करती है। विश्व के अंदर यह संस्था करोड़ों लोगों के जीवन में बदलाव लाने का काम कर रही है।

PSD ने कहा कि आध्यात्मिकता को अस्तित्व के एक भागीदार के रूप में देखें तो लगता है कि हमारा मन खुद बा खुद स्वच्छ हो रहा है। हमे अहसास होता है कि यह हमारे जीवन की आवश्यकता नहीं है बल्कि जीवन की अनिवार्यता है। आध्यात्मिकता की वह शक्ति है जो शरीर को बाहरी व अंदरूनी रूप से स्वच्छ रखने के साथ साथ मानसिक और शारीरिक दबावों को सहने के सामर्थ्य प्रदान करती है।

इस अवसर पर भारत सरकार के रेल एवं फूड प्रोसेसिंग मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू, उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट,गोरखपुर के सांसद रवि किशन उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button