
Chetan Gurung
भारत की आजादी की 77वीं सालगिरह और 78वें ID के उपलक्ष्य पर आज Graphic Era विवि समूह के तमाम विदेशी Students भी साइकिल रैली में शामिल हुए.उच्च शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने रैली को झंडी दिखाई.GEGI के Chairman डॉ कमल घनशाला और VP राखी घनशाला ने रैली की अगुवाई की.लाइबेरिया, साउथ सूडान, नाइजीरिया, लेसोथो, जिम्बाब्वे, जाम्बिया, तंजानिया, युगाण्डा समेत 27 देशों के कई Students भी भारतीय ध्वज लिए हुए थे। वे भी आजादी के जश्न में खुश नजर आए.
ग्राफिक एरा में स्वतंत्रता दिवस का उत्सव साइकिल रैली से शुरू हो गया। विवि के शिक्षक-स्टाफ और छात्र-छात्राओं ने तिरंगा यात्रा (फ्रीडम राइड) निकाल कर एकता और विकास का संदेश दिया। रैली को झंडी दिखाने के मौके पर चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह ने युवाओं से एकता और देश के विकास के लिए जुटने को कहा।
चेयरमैन डा. कमल घनशाला ने कहा कि नई पीढ़ी को आजादी के संघर्षों की जानकारी देना बहुत आवश्यक है। आजादी के लिए जिस भावना से महान स्वतंत्रता सेनानियों ने कुर्बानियां दी थी उन्हें हमेशा याद रखना होगा.अपने देश व समाज के लिए अपने कर्तव्यों का पालन करना देश को फिर सोने की चिड़िया बनाने के लिए जरूरी है।
साइकिल रैली सहारनपुर रोड, निरंजनपुर मण्डी, पटेलनगर, सहारनपुर चौक, प्रिंस चौक व दर्शनलाल चौक होते हुए पवेलियन ग्राउण्ड पर पहुंची। पवेलियन ग्राउण्ड पर देश भक्ति के गीत पर साहिल ने मार्मिक प्रस्तुति देकर लोगों की आँखें नम कर दी। श्रेयस का गीत भी बहुत पसंद किया गया। रैली वापस विश्वविद्यालय परिसर पहुँच के ख़त्म हुई।
20 KM लम्बी साइकिल रैली में ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के कुलपति डा. संजय जसोला, शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं और पहाड़ी पेडलर से जुड़े युवा भी शामिल हुए। इस अवसर पर ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के कुलपति डा. नरपिन्दर सिंह, कुलसचिव डा. DK जोशी, ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के कुलसचिव डा. अरविन्द धर भी मौजूद रहे।