Paris Olympic:Graphic Era के 5 Students मैदान-कोर्ट पर Medal के लिए दिखाएंगे जलवा:CM पुष्कर ने दी शुभ कामनाएँ: हजारों Students ने कहा,`Best of Luck:जीत के आना’
लक्ष्य-सूरज-परमजीत-मनोज-अंकिता तिरंगे के नीचे श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए झोंकेंगे जी-जान:डॉ कमल घनशाला ने कहा,`हमको-देश को आप पर नाज-यकीन है-जीत के लौटें’

Chetan Gurung
दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित Olympic Games के दौरान Paris में पहली बार देहरादून-उत्तराखंड के सबसे बड़े विवि Graphic Era के 5 Students (लक्ष्य सेन-सूरज पंवार-परमजीत बिष्ट-मनोज सरकार-अंकिता ध्यानी) मैदान और Court पर अपना जलवा दिखाएंगे.विवि के हजारों Students ने आज पाँचों को शुभकामनाएं देते हुए शानदार प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। विवि समूह के Chairman डॉ कमल घनशाला ने इन खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि देश को और विवि समूह को आप पर नाज और शानदार प्रदर्शन-पदक जीतने का यकीन है.पदक आपके माथे को चूमते हुए गले और विवि-देश की शोभा अवश्य शोभा बढ़ाएंगे.CM पुष्कर सिंह धामी ने भी प्रदेश के इन खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि वे दुनिया में उत्तराखंड और देश का नाम रोशन करेंगे.
CM पुष्कर सिंह धामी
—————–
मुख्यमंत्री पुष्कर ने ख़ुशी प्रकट की कि राज्य के 4 एथलीट पेरिस ओलिम्पिक में देश का नेतृत्व करेंगे और पदक जीतने की होड़ में रहेंगे.उन्होंने उम्मीद जताई कि वे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे.Graphic Era डीम्ड यूनिवर्सिटी में आज विशाल बैनर पर छात्र-छात्राओं ने अपने इन सहपाठियों के लिए बहुत भावुक होकर संदेश लिख के उनकी विजय और बेहतरीन प्रदर्शन का ठोस भरोसा जताया। ग्राफिक एरा के MBA के छात्र लक्ष्य सेन बैडमिन्टन में, MBA की अंकिता ध्यानी, BBA के सूरज पंवार और BBA के ही परमजीत सिंह बिष्ट एथलेटिक्स में ओलम्पिक में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे।
डॉ कमल घनशाला (Chairman-GEGI)
———————————
पैरा ओलम्पिक में MBA के मनोज सरकार खेलेंगे। ग्राफिक एरा के पूर्व छात्र अरूण सिंह ओलम्पिक खेलों में टेक्निकल सपोर्ट टीम के सदस्य के रूप में शामिल होंगे। आज ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के BTech ऑडिटोरियम में विशाल Signature Board लगाकर देश का झंडा हाथों में थामते हुए Students ने पेरिस ओलम्पिक जाने वाले अपने पांचों खिलाड़ी सहपाठियों को शुभकामनाएं दीं।
बोर्ड पर छात्र–छात्राओं ने शुभकामना संदेश में सूरज से भी ज्यादा चमकने,आपका समर्पण हमें और बेहतर करने के लिए प्रेरित करता है,Gold आपको जरूर मिलेगा, परिणाम जो भी हो, आप हमारे लिए चैम्पियन ह,चक दे फट्टे,सरीखे हौसला बढ़ाने वाले Slogan लिखे.पोलैण्ड, टर्की, ताइवान, इजिप्ट, श्रीलंका और साउथ अफ्रीका समेत अनेक देशों के छात्र-छात्राओं ने भी इसमें शिरकत करने में हिचक नहीं दिखाई.