उत्तराखंडक्राइमदेशराष्ट्रीय

Big Breaking::अंकिता भण्डारी के माता-पिता से मिले CM पुष्कर:किया वादा,`इंसाफ-संहयोग मिलेगा’:उर्मिला के आरोपों में Twist:दर्शन भारती का दावा,`कोई VIP नहीं था:Ex MLA राठौड़ के इशारे पर VIP होने का आरोप लगाया गया’

Chetan Gurung

उत्तराखंड में सियासत का इन दिनों जबर्दस्त केंद्र बने अंकिता भण्डारी केस में आज दो अहम घटनाक्रम सामने आए। CM पुष्कर सिंह धामी से आज उनके आवास पर मरहूम अंकिता के पिता वीरेंद्र सिंह भंडारी व माता सोनी देवी ने  मुलाक़ात की। सनसनीखेज आरोपों और FB Live के जरिये सुर्खियों की मालिका बनी उर्मिला सनावर की तरफ से दर्शन भारती ने दावा किया कि पूर्व MLA सुरेश राठौड़ के उकसाने पर ही BJP दिग्गज दुष्यंत गौतम पर उर्मिला ने आरोप लगाए थे।

CM पुष्कर ने कल Press Conference में कहा था कि वह अंकिता भंडारी के माता-पिता से मुलाक़ात करेंगे। उनकी भावनाओं के मुताबिक ही आगे की कार्रवाई करेंगे। जैसी जांच वे चाहेंगे, वैसी कराएंगे। आज अंकिता के माता-पिता ने प्रकरण से संबंधित अपने मंतव्य एवं भावनाएं मुख्यमंत्री के सामने पेश की।

मुख्यमंत्री पुष्कर ने उनको आश्वस्त करते हुए कहा राज्य सरकार पीड़ित परिवार के साथ मजबूती संग खड़ी है। इस मामले में न्याय सुनिश्चित करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। पीड़ित परिवार को हर संभव सहयोग मिलेगा। उसकी  मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अंकिता के माता-पिता को शाल भी ओढ़ाया।

दर्शन भारती

उर्मिला सनावर से आज Special Task Force ने पूछताछ की। क्या पूछा गया और क्या जवाब मिले, ये साफ नहीं हुआ लेकिन उर्मिला को ले के देहरादून आए दर्शन भारती ने कई दावे किए। उन्होंने उर्मिला की तरफ से बताया कि अंकिता मामले में कोई VIP नहीं था। इस बारे में उर्मिला ने जो भी दावे किए, उसके पीछे उसके कथित पति सुरेश राठौड़ थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button