
Chetan Gurung
उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के लिए Voter List तैयार कर ली गई है.83 लाख से अधिक (83,37,914) वोटर हैं.11,729 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं.
अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि निर्वाचक नामावली के अंतिम प्रकाशन के समय राज्य में 83 लाख 37 हजार 914 मतदाता दर्ज हैं।
इसमें 43 लाख 17 हजार 579 पुरूष मतदाता और 40 लाख 20 हजार 38 महिला मतदाता शामिल हैं। थर्ड जेंडर के मतदाताओं की तादाद 297 हैं। राज्य में सर्विस वोटरों की संख्या 93 हजार 187 हैं.इसमें 90 हजार 554 पुरूष और 2633 महिला वोटर हैं।
जोगदंड ने कहा कि राज्य में 11 हजार 729 पोलिंग स्टेशन बनाये गए हैं। 12 पोलिंग पार्टियां मतदान से तीन दिन पूर्व पोलिंग स्टेशन के लिए रवाना होंगी। 11 पोलिंग स्टेशन उत्तरकाशी में और 1 पोलिंग स्टेशन पिथौरागढ़ में है। 705 पोलिंग पार्टियां मतदान से दो दिन पूर्व पोलिंग स्टेशन के लिए निकलेंगी.
11 हजार 12 पोलिंग पार्टियां मतदान से एक दिन पूर्व पोलिंग स्टेशन के लिए प्रस्थान करेंगी। मतदान से दो दिन पूर्व प्रस्थान करने वाली सर्वाधिक पार्टियाँ पौड़ी (181) और अल्मोड़ा (136) की हैं.