
Chetan Gurung
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नैनीताल में Morning Walk के दौरान लोगों, पर्यटकों एवं स्कूली बच्चों से मुलाकात की और उनसे गुफ्तगू की। सरकार के बारे में उनसे राय पूछी। ATI में लोगों की दिक्कतों-मांगों को सुन के उन पर कार्यवाही के निर्देश हाथों हाथ अफसरों को दिए।




सैर के दौरान CM PSD ने Local ढाबे में भरत के हाथों बनी चाय का स्वाद लिया। रास्ते में एक जगह रुक के वह ठंड में हाथ भी तापने से खुद को रोक नहीं पाए। मुख्यमंत्री की आदत में शुमार है कि जब भी वह राजधानी से बाहर रुकते हैं, सुबह सैर पर जरूर निकलते हैं। लोगों से मिलते हैं। उनसे सरकार के बारे में बातचीत करते हैं। उनकी दिक्कतों को सुन के उनको हल करते हैं। ऐसा ही आज किया गया। सरकार के मुखिया को अपनत्व भरे अंदाज में मिल के बात करते देख लोग और स्कूली बच्चे खुश तथा हैरान दिखे।
उनके साथ सैर के दौरान DM ललित मोहन रयाल-SSP मंजूनाथ TC भी थे। मुख्यमंत्री ने विकास कार्यों का निरीक्षण भी किया। नैना देवी मंदिर के सौंदर्यीकरण के कार्यों का निरीक्षण भी किया। मिशन के अन्य विकास कार्यों DSA मैदान के सुधार, वलिया नाला, एवं ठंडी सड़क पर भूस्खलन सुरक्षा कार्यों की भी जानकारी अधिकारियों से ली।
प्रशासनिक अकादमी में मुलाकात के दौरान सौड़ गाँव से आए लोगों ने पंगोट देचौड़ी सड़क स्वीकृति पर उनका आभार व्यक्त किया। राजकीय इंटर कॉलेज सौड़ में अध्यापकों की तैनाती एवं भवन निर्माण की मांग भी रखी।
इस अवसर पर विधायक सरिता आर्या, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट,दर्जा मंत्री अनिल कपूर डब्बू,आयुक्त (कुमाऊँ मंडल) दीपक रावत, पुलिस महानिरीक्षक (कुमाऊँ) रिद्धिम अग्रवाल भी मौजूद थे। ।


