ज़मीनों-संपत्ति की Virtual खरीद-फरोख्त 1 अप्रैल-2026 से:विवाद-साज़िशों पर लगेगा अंकुश!CS आनंदबर्द्धन ने Deadline में सभी कदम उठाने की दी हिदायत

Chetan Gurung
मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने आज Properties की खरीद-फरोख्त के Virtual Registration की latest Report लेने के साथ ही तय Deadline पर इसके Execution की हिदायत दी। इसके लिए सभी हितधारकों से समन्वय स्थापित करने के लिए कहा।
उन्होंने निर्देश दिए कि संबंधित एप्लीकेशन /पोर्टल में इस तरह का प्रावधान किया जाए कि भूमि के क्रय-विक्रय से संबंधित जितने भी दस्तावेज हित धारकों, विभागों, निकायों और एजेंसियों के बीच शेयर करने होते हैं, वे सभी दस्तावेज ऑटो मोड पर और पेपरलेस प्रक्रिया से तत्काल शेयर हो जाए।
AB ने कहा कि इससे भूमि के क्रय-विक्रय में पारदर्शिता आएगी। विभिन्न विभागों, निकायों, एजेंसियों और हितधारकों के मध्य भूमि का एक जैसा और सही रिकॉर्ड साझा हो सकेगा। भूमि के क्रय-विक्रय से जुड़े विवादों में भी कमी आएगी। बैठक में बताया गया कि
Application तैयार है। इसमें थोड़ा Modification किया जाएगा।
इसके Infrastructure के लिए Tender Process शुरू जल्दी किया जाएगा। एप्लीकेशन/पोर्टल में भूमि के क्रय-विक्रय के संबंध में 3 विकल्प उपलब्ध रहेंगे। पहले विकल्प के तहत भौतिक रूप से दस्तावेज सहित रजिस्ट्रेशन के लिए रजिस्ट्रार कार्यालय में उपस्थित होना होगा। रजिस्ट्रेशन कार्यालय में बिना किसी दस्तावेज़ के (Paperless) उपस्थित होकर रजिस्ट्रेशन भी किया जा सकेगा।
बिना किसी मीडिएटर के वर्चुअल (ऑनलाइन) माध्यम से भूमि की रजिस्ट्री भी की जा सकेगी। इस व्यवस्था को 1 अप्रैल 2026 से पूरे राज्य में लागू करने के प्रयास किए जाएंगे। बैठक में सचिव (वित्त) दिलीप जावलकर, अपर सचिव सोनिका व आलोक कुमार पांडेय, AIG (निबंधक) अतुल शर्मा, उपसचिव सुनील सिंह उपस्थित थे।



