उत्तराखंडक्राइम

दिल्ली Car Blast के बाद Security पर ADG (LandW) की IGs-SSPs-SPs-STF को सख्त ताकीद:चोरी-Chain Snatching का सौ फीसदी खुलासा करना होगा

Chetan Gurung

दिल्ली में Car Bomb Blast के मद्देनजर एहतियात के तौर पर आज ADG (कानून-व्यवस्था) डॉ. V मुरुगेशन ने आज गढ़वाल एवं कुमाऊं रेंज के IGs के साथ ही STF और सभी SSPs-SPs को Video Conference के जरिये सुरक्षा बंदोबस्त और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त हिदायत दी।

VC में अपराध नियंत्रण की दिशा में प्रभावी रणनीति अपनाने के ले बाबत विस्तृत समीक्षा की गई। मुरुगेशन ने मातहतों को समन्वय के साथ संवेदनशील भाव रखते हुए कार्रवाई करने के निर्देश दिए। भारत सरकार की हिदायत के मुताबिक अन्तर्राष्ट्रीय एवं अन्तर-जनपदीय सीमाओं, एयरपोर्ट, हवाई पट्टियों, वायुसेना स्टेशनों, हेलीपैड, एविएशन प्रशिक्षण संस्थानों पर सख्त निगरानी रखने के लिए कहा गया।

होटल, धर्मशालाओं, रेलवे स्टेशन, बस अड्डों, बाजारों तथा अन्य भीड़-भाड़ वाले स्थलों पर BDS एवं डॉग स्क्वाड के माध्यम से सघन तलाशी अभियान चलाने तथा पुलिस बल को Alert Mode पर रखने के निर्देश भी जारी किए गए। लम्बित विवेचनाओं स्वयं समीक्षा कर शीघ्र नियमानुसार निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश कप्तानों को दिए गए। चोरी एवं लूट की घटनाओं में शत-प्रतिशत अनावरण एवं बरामदगी सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया।

डायल-112 से प्राप्त वाहन चोरी एवं स्नैचिंग की घटनाओं की समीक्षा भी व्यक्तिगत तौर पर कप्तानों को करने के लिए कहा गया। Investigation में वैज्ञानिक सहयोग लेने के लिए भारत सरकार के विभिन्न पोर्टलों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने के लिए कहा गया। IG सुनील कुमार मीणा,DIG धीरेन्द्र सिंह गुन्ज्याल,SP विशाखा अशोक भदाणें VC के दौरान PHQ में मौजूद रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button