उत्तराखंडदेशपर्यटनमनोरंजनराष्ट्रीय

उत्तराखंड Silver Jubilee समारोह में नामी कलाकारों की पेशकश रहेंगी आकर्षण केंद्र:1 से 9 नवंबर तक रहेगी प्रदेश में धूम

Chetan Gurung

उत्तराखण्ड़ राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य पर प्रदेश में 1 नवंबर से 9 नवंबर तक भव्य रजत जयंती समारोह का आयोजन किया जाएगा। प्रत्येक दिन अलग-अलग विषय की थीम पर आधारित विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। नामी शास्त्रीय-अन्य विधा के कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से पूरे समारोह के दौरान रोजाना एक से एक रंग भरने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। पहली बार Dehradun Comedy Festival का आयोजन भी किया जाएगा। CM पुष्कर सिंह धामी इसका उद्घाटन करेंगे। Fest में प्रसिद्ध Comedy Show कपिल शर्मा Night के सुनील ग्रोवर-किकू शारदा-कृष्णा अभिषेक-Stand Up Comedian जाकिर खान Performance देंगे।

भव्य और यादगार होगा उत्तराखंड स्थापना दिवस Silver Jubilee Celebration-CM पुष्कर सिंह धामी

———————–

Yugal Kishor Pant (Secretary-Culture)

—————-

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इस ऐतिहासिक पल को अपने सर्वश्रेष्ठ रूप में अवाम के सामने पेश करना चाहते हैं। PM नरेंद्र मोदी का भी इसके मुख्य आयोजन (9 नवंबर) में शामिल होना तय है। संस्कृति के साथ ही हर महकमा स्थापना दिवस Silver Jubilee समारोह को शानदार ढंग से मनाने के लिए अपने स्तर पर जुटे हुए हैं।

सचिव (धर्मस्व-संस्कृति) युगल किशोर पंत ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पूरे समारोह को `निनाद’ नाम दिया गया है। इसके पहले दिन लोक नृत्य प्रस्तुति, सांस्कृतिक प्रस्तुति एवं रामेश्वरी भट्ट के जागर गायन, नागालैंड की प्रस्तुति यूलिखेरी, विख्यात गायक सुरेश बाडेकर की पेशकश लोगों का मनोरंजन करेंगी। 2 नवम्बर को लोक नृत्य प्रस्तुति, हिमाचल के सांस्कृतिक दलों की नाटी प्रस्तुति, नृत्यांगन संस्था का गंगा अवतरण की प्रस्तुति, उत्तराखण्ड में सिनेमा विषय पर पैनल Discussion होगा।

कमला देवी का लोक गायन,विपुल राय की सिम्फनी ऑफ हिमालयाज की प्रस्तुति,नरेन्द्र सिंह नेगी का लोक गायन दूसरे दिन का आकर्षण साबित होंगे। सचिव ने बाकी दिनों के आयोजनों की जानकारी भी दी। जो उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस (9 नवंबर) तक चलेंगे। देश के अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त लोक और शास्त्रीय कलाकार रोजाना अपनी पेशकश देंगे।

डॉ. सोनल मानसिंह और पांडवाज बैण्ड की प्रस्तुति भी दी जाएगी। कवि सम्मेलन का आयोजन भी होगा। सरकार के साथ ही अन्य गैर सरकारी संस्थाएं भी Silver Jubilee आयोजन में अहम योगदान दे रही। IHM Campus (टप्केश्वर मंदिर) में Dehradun Comedy Festival का 3 दिनों तक आयोजन किया जाएगा। Kapil Sharma Night के Director और Script Writer भरत कुकरेती इसका आयोजन कर रहे।

भरत देहरादून के रहने वाले हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर से प्रेरित हो के उन्होंने भी Silver Jubilee समारोह को देश-विदेश के नामी हास्य कलाकारों की पेशकशों से सजाने का फैसला किया। सुनील ग्रोवर-कृष्णा अभिषेक-किकू शारदा-Stand Up Comedian जाकिर खान और तमाम अन्य Local कलाकार मनोरंजन का बाजार सजाएँगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button