
Chetan Gurung
CM पुष्कर सिंह धामी की सहमति के बाद लंबे समय से चल रहे मंथन को अंजाम पर पहुंचाते हुए आज BJP के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने संगठन के विभिन्न मोर्चो और विभाग में 42 लोगों को दायित्व सौंप दिए। BJP की महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महासचिव रही दीप्ति रावत को उनकी काबिलियत और साल-2027 के Assembly Elections के मद्देनजर Main Body का महासचिव बना दिया। गौरव पांडे-सतीश लखेड़ा को प्रदेश मंत्री और महिला युवा मोर्चा की ही नेहा जोशी को प्रदेश मंत्री का तमगा दिया गया।
दीप्ति रावत के साथ कुंदन परिहार और तरुण बंसल को भी महामंत्री बनाया गया। दीप्ति लंबे समय से राष्ट्रीय स्तर पर महिला मोर्चा के लिए जी-जान एक कर रही थी। पार्टी ने उनकी इसी खासियत और लगन का ईनाम दिया। प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर अनिल गोयल,राजेंद्र सिंह बिष्ट,श्रीपाल राणा,आशा नौटियाल,स्वामी यतीश्वरानंद, शैलेंद्र सिंह बिष्ट,राकेश गिरि और स्वराज विद्वान पर नियुक्त किया गया।
प्रदेश मंत्री के पद पर 8 लोगों (सतीश लखेड़ा,आदित्य चौहान,नलिन भट्ट,दीपिका बोहरा,नेहा जोशी,निर्मला मेहरा और गौरव पांडे )को नियुक्ति दी गई है। पुनीत मित्तल प्रदेश कोषाध्यक्ष तथा मनवीर सिंह चौहान को तीसरी बार मीडिया प्रभारी बनाया गया है। रुचि भट्ट को Main Body में VPk बना दी गईं आशा नौटियाल के स्थान पर महिला मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया।
किसान मोर्चा महेंद्र सिंह नेगी,OBC मोर्चा नेत्रपाल मौर्य,SC मोर्चा बलबीर घुनियाल,ST मोर्चा डॉ प्रेम सिंह राणा और अल्पसंख्यक मोर्चा अनीस गौड़ के हवाले बतौर अध्यक्ष कर दिया गया। प्रदेश Social Media संयोजक हिमांशु सांगतानी,IT संयोजक प्रवीण लेखवार,प्रदेश मुख्य प्रवक्ता सुरेश जोशी को बनाया गया। जगमोहन रावत को प्रदेश कार्यालय संयोजक और प्रदेश प्रकोष्ठ संयोजक कौस्तुभानन्द जोशी बनाए गए।
इन नियुक्तियों के लिए लंबे समय से BJP और मुख्यमंत्री पुष्कर में विचार-विमर्श का दौर चल रहा था। मोर्चों और प्रकोष्ठों में अहम ओहदों को संभाल रहे कई पुरुष-महिला चेहरे Main Body में आना चाह रहे थे। संभावनाशील और मेहनती किस्म के लोगों की आखिरकार मुराद पूरी कर दी गई। ये भी कहा जा रहा है कि अधिकांश अहम पदों पर बिठाए गए चेहरों को मुख्यमंत्री का अधिक करीबी समझा जाता है।



