International Yoga Day::राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देहरादून में किए मंत्रियों-नौकरशाहों संग योगासन:बोलीं,`Prevention is better than cure’ है योगा:भारत की Soft Power की ठोस मिसाल
उत्तराखंड योग, चेतना और विरासत का केंद्र

Chetan Gurung
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देहरादून में 11 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मंत्रियों-अफसरों संग Police Line में योग करने के साथ ही उत्तराखंड को भारत की चेतना और विरासत का केंद्र करार देते हुए योगा को भारत की Soft Power की ठोस मिसाल बताया।
राष्ट्रपति ने कहा कि योग एक व्यक्ति को दूसरे व्यक्ति से, एक समुदाय को दूसरे समुदाय से तथा एक देश को दूसरे देश से जोड़ने का काम करता है। दुनिया भर के लोगों को इस विधा से फायदा हो रहा है। उन्होंने कहा कि व्यक्ति स्वस्थ रहता है तो परिवार भी स्वस्थ रहता है। परिवार स्वस्थ रहता है तो देश खुद ही स्वस्थ रहता है। स्वस्थ जीवन के लिए योग को जीने का माध्यम बनाना होगा। योग को जनसुलभ बनाने की दरकार है।
सबसे ऊपर से ले के नीचे तक::योगा दिवस पर गुलदस्ता दे के राष्ट्रपति द्रौपदी मुरमु को सम्मानित करते Governor गुरमीत सिंह (सबसे ऊपर), मंत्री सुबोध उनियाल और Chef Secretary आनंदबर्द्धन
—————–
देश की प्रथम नागरिक ने कहा कि योग भारत की प्राचीनतम सांस्कृतिक और आध्यात्मिक परंपरा का हिस्सा है। इसने संपूर्ण विश्व को जोड़ने का कार्य किया है। राज्यपाल लेफ्टिनेंट (RET) जनरल गुरमीत सिंह ने कहा कि योग भारत की प्राचीनतम सांस्कृतिक और आध्यात्मिक परंपरा का हिस्सा है।
उन्होंने कहा कि योग दिवस भारत के साथ ही संपूर्ण विश्व के लिए स्वास्थ्य, शांति और समरसता का प्रतीक बन चुका है। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम “एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग” है। इस अवसर पर उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की प्रेरणा से उत्तराखंड सरकार की तरफ से तैयार भारत की पहली योग नीति- 2025 की विशेषताएं और लक्ष्य बताए।
मौजूद संस्थानों में योग को बढ़ावा देने के लिए योग अनुसंधान एवं पारिश्रमिक प्रतिपूर्ति की व्यवस्था होगी। योग निदेशालय की स्थापना को भी कार्ययोजना में सम्मिलित किया गया है। वर्ष-2030 तक उत्तराखंड में कम कम से कम 5 नए योग हब्स की स्थापना होगी। योग संस्थाओं का शत – प्रतिशत पंजीकरण सुनिश्चित किया जाएगा। योगासन करने वालों में Chief Secretary आनंदबर्द्दन और अन्य अफसर शामिल रहे।