देवी-देवताओं के दरबार में CM पुष्कर::चरणों में सिर झुकाया-पूजा अर्चना में गुजरा सोमवार:डोल आश्रम-पूर्णागिरी मंदिर के दर्शन किए:सिद्धपीठ लाटू धाम में श्रद्धालुओं-सैनिकों का सम्मान किया
बोले PSD,`आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देगा मानसखंड मंदिर माला मिशन’

Chetan Gurung
CM पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार का दिन मंदिरों में देवी-देवताओं के दर्शन-पूजा-अर्चना में बहुत व्यस्त गुजारा। वह खटीमा-चमोली-अल्मोड़ा में अलग-अलग मंदिरों में श्रद्धा भाव से सिर्फ झुकाते और प्रदेश-देश के लिए कामना करते रहे। लाटू धाम में श्रद्धालुओं और सैनिकों का सम्मान भी किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को दुनिया की आध्यात्मिक राजधानी बनाएँगे। लाटू में खास बात ये रही कि वृद्ध महिलाओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर को स्नेह से आलिंगन किया और दुआएं दीं। पुष्कर ने भी स्थानीय लोगों के साथ बेहद अपनत्व दिखाया। एक बच्चे की अंगुली थाम के वह पहाड़ी रास्तों पर चले भी। लोगों से उन्होंने रुक-रुक के खूब बातें भी की।
मुख्यमंत्री ने लमगड़ा (अल्मोड़ा) स्थित डोल आश्रम में कल्याणिका हिमालय देवस्थानम न्यास के पीठम स्थापना महोत्सव में 1100 कन्याओं का पूजन किया। माँ राजेश्वरी का अभिषेक तथा पूजा-अर्चना की। पहलगाम हमले पर दुख प्रकट करते हुए कहा कि भारत आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रहा है। हमारे सुरक्षाबलों ने इस हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार मानसखंड मंदिर माला मिशन के माध्यम से समस्त मंदिरों को अवस्थापना सुविधाओं से जोड़ रही है। आध्यात्मिक पर्यटन को इससे बढ़ावा दिया जा सकेगा। इस अवसर महाराज कल्याणदास,
केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, विधायक (जागेश्वर) मोहन सिंह मेहरा, अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविन्द सिंह, जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पिंचा मौजूद रहे।
CM ने नगला तराई (खटीमा) में 254 लाख रुपये की लागत से निर्माणाधीन मां पूर्णागिरी मंदिर के दर्शन फिर निरीक्षण के दौरान कार्यदायी संस्था को मंदिर कार्य जल्द पूरा करने और मंदिर में पानी व शौचालय व्यवस्था करने के निर्देश दिए। जो कार्यदायी संस्था अथवा ठेकेदार अच्छा कार्य नहीं करेंगे उनके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने लोहिया हेड कैम्प कार्यालय में अवाम से मिल के उनकी समस्याएं सुनी। अधिकारियों को समस्याओं के निस्तारण के लिए आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर विधायक शिव अरोड़ा,मेयर (काशीपुर) दीपक बाली, अनिल कपूर डब्बू,अध्यक्ष (नगर पालिका खटीमा) रमेश चंद्र जोशी, उपस्थित थे।
—
चमोली के वांण गांव में पूजा-अर्चना के बाद विधि विधान से सिद्धपीठ लाटू मंदिर के कपाट ग्रीष्मकाल के लिए खोल दिए जाने के मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर धाम में पूजा कर देश और राज्य की सुख समृद्धि और कल्याण की कामना की। उन्होंने कपाट खुलने के अवसर पर लाटू धाम पहुंचे सभी श्रद्धालुओं का स्वागत और अभिनन्दन किया। सभा को भी संबोधित किया। यहाँ लोगों और खास तौर पर वृद्ध-बुजुर्ग महिलाओं से मिल के उनसे बात करते वक्त सुरक्षा और Protocol को भी CM ने एकदम ताक पर रख दिया।
वृद्धाओं ने उनको गले लगाया और आशीर्वाद दिया। गाँव के एक बच्चे का हाथ थाम के मुख्यमंत्री ने खूब रास्ता नापा। उसके साथ बातचीत की। CM के इस रूप को देख के लोग हैरान और उत्साहित दिखे। PSD ने पहलगाम हमले के बाद भारतीय सेना की ओर से की गई कार्रवाई के लिए सैनिकों का अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में चार धाम के साथ-साथ तुंगनाथ, रुद्रनाथ, जागेश्वर, आदि कैलाश आदिबद्री जैसे अनेकों महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल भी हैं। लाटू मंदिर हमारे हजारों वर्ष पुरानी परंपरा का प्रतीक है।
उन्होंने कहा कि लाटू धाम के मंदिर में आँखों में पट्टी बांध कर दर्शन करने कि परम्परा यह दर्शाती है कि आस्था सिर्फ आंखों से ने बल्कि हृदय से होती है। हम उत्तराखंड को सम्पूर्ण विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनाना चाहते है। इसके लिए सरकार प्राचीन मंदिरों के जीर्णोद्धार पर भी कार्य कर रही है। इस मौके पर थराली विधायक भूपाल राम टम्टा, कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल, जिलाधिकारी संदीप तिवारी, पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार, अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश भी मौजूद थे।
—