Chetan Gurung
उधम सिंह नगर में आज पुलिस ने Drugs Free Uttarakhand मुहिम को तेज करते हुए 4 कुंतल 34 ग्राम गाँजा पकड़ा और 1 अंतर्राज्यीय तस्कर को दबोचा। बाजार में पकड़े गए नशीले पदार्थ की कीमत 1 करोड़ रूपये से ज्यादा की बताई जा रही है। CM पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर राज्य को नशा मुक्त करने के लिए तेज रफ्तार अभियान चलाने की कमान DGP दीपम सेठ ने संभाली है।
DGP Deepam Seth
————-
STF और ऊधमसिंहनगर पुलिस के Joint Operation में कल देर रात को की गई कार्रवाई में थाना पुलभट्टा क्षेत्र से अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर राजू पुत्र रहमत अली (निवासी ग्राम बेलवा, थाना फरधान, लखीमपुर खीरी-UP) को 4 कुंतल 34 किलोग्राम गांजा साथ ले जाते हुए गिरफ्तार किया गया।
SSP मणिकांत मिश्र के मुताबिक मुल्जिम कैंटर वाहन (UK-06CB4534) में झारखंड से मादक पदार्थ ला रहा था। पुख्ता सूचना पर उसको दबोचने में कामयाबी मिली। उसने बताया कि वह पेशे से ड्राइवर है। अक्सर उत्तराखण्ड से झारखंड, उड़ीसा, बिहार में सामान ले जाता है और लौटते समय नशे की खेप लाता है। इस बार वह रुद्रपुर की एक प्लाई फैक्ट्री से AC लेकर झारखंड गया था। वापसी में सुरेश गुप्ता नामक व्यक्ति के कहने पर गांजा लेकर लौट रहा था। इसे ऊधमसिंहनगर में ऊँचे दामों में बेचा-खपाया जाना था।
मुल्जिम के खिलाफ थाना पुलभट्टा पर FIR (संख्या 52/2025, धारा 8/20/29/60 NDPS Act) दर्ज कर ले गई है। DGP दीपम ने Operation में शामिल पुलिस टीम को नगद इनाम और प्रशस्ति पत्र प्रदान करने की घोषणा की है। पुलिस नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे इस विशेष अभियान को और तेजी देगी। NCB पोर्टल (भारत सरकार): https ://www.ncbmanas.gov.in/ पर लोग संदिग्ध नशा तस्करों के खिलाफ सूचना दे सकते हैं। टोल फ्री नंबर:1933 पर भी Call कर सकते हैं। STF उत्तराखण्ड से भी संपर्क 0135-2656202 | 9412029536 नंबरों पर कर सकते हैं।
—