
Chetan Gurung
उत्तराखंड में नौकरशाही के मुखिया और Chief Secretary आनन्दबर्द्धन ने आज सार्वजनिक जीवन से इतर आज छठ पर्व पर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, आरोग्यता और खुशहाली की कामना की है। वह आधी जैकेट और कुर्ता-पाजामा में सिर पर फल और पूजा सामग्री से सजी टोकरी (‘दउरा’) सिर पर उठाए नदी किनारे पहुंचे। उन्होंने कहा कि छठ पूजा आस्था, श्रद्धा, त्याग एवं प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का अनुपम पर्व है।


आनंदबर्द्धन ने कहा कि छठ पर्व प्रकृति के प्रति सम्मान, स्वच्छता, अनुशासन, आत्मसंयम एवं सामाजिक समरसता का संदेश देता है। उन्होंने कामना की कि सूर्यदेव एवं छठी मैया की कृपा से सभी प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली बनी रहे तथा प्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे।
वह पत्नी,परिवारजनों और अन्य के साथ विधि-विधान से छठ की औपचारिकताएँ आम शख्स की तरह निभाते दिखाई दिए। उगते हुए सूर्य को जल, दूध और फलों से भरे सूप से अर्पण किया। बांस से बनी बड़ी टोकरी ‘दउरा’ को आनंदबर्द्धन और उनकी पत्नी ने अन्य के साथ सिर पर उठाया हुआ था। इसमें ठेकुआ, फल, कंद-मूल और अन्य पूजा सामग्री सजाई गई थी।
CS और सभी साथ के व्रती,उनके परिवार के सदस्य दउरे को पूरी श्रद्धा और पवित्रता के साथ अपने सिर पर उठाकर नंगे पांव नदी तक अर्घ्य देने पहुंचे। इस परंपरा को छठी मईया और सूर्यदेव के प्रति समर्पण और आदर का प्रतीक माना जाता है। सुबह के अर्घ्य के बाद AB और उनके साथ आए लोगों ने ‘कोसी भरना’ भी किया।



